हिल उठा पाकिस्तान: दो बहनों का हुआ बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो
छह दिन में लड़कियों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। पीड़ित लड़कियों की मां का कहना है कि उनकी बेटियों को 11 सितंबर को किडनैप किया गया था। मां ने बताया कि आरोपी लोग बेटियों को नशे में रखते थे।;
इस्लामाबाद: बलात्कार की घटनाओं से एक तरफ भारत में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सनसनी मची हुई है। उधर दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटियों का छह दिन तक रेप किया गया। जिन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ उनकी उम्र महज 15 साल और 17 साल बताई गई है।
बलात्कार से पाकिस्तान में लोगों का गुस्सा भड़क
बताया जा रहा है कि लड़कियों को 11 लोगों ने मिलकर किडनैप कर लिया था। दोनों लडकियों को फैसलाबाद के आसपास के इलाकों में रखा गया था। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में लोगों का गुस्सा भड़क गया है। वहीं, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।
लड़कियों को अलग-अलग जगहों पर रखा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 लोगों पर रेप का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि छह दिन में लड़कियों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। पीड़ित लड़कियों की मां का कहना है कि उनकी बेटियों को 11 सितंबर को किडनैप किया गया था। मां ने बताया कि आरोपी लोग बेटियों को नशे में रखते थे।
ये भी देखें: पत्नियां कांप उठेंगी: नवरात्र में कटा बीवी का गला, 8 दिन का था उपवास
बलात्कारियों ने लड़कियों का वीडियो भी बनाया है
आरोपियों ने कथित तौर से पीड़ित लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। एफआईआर के मुताबिक, घटना के बाद 15 साल की लड़की को फैसलाबाद के जंग बाजार में छोड़ दिया गया, जबकि उसकी बहन को गुजरानवाला में छोड़ दिया गया।
ये भी देखें: ये अभिनेता बने रावण: इनको असल जिंदगी में खलनायक समझा, लोग मान भी बैठे
गरीबी की वजह से वे कानूनी लड़ाई नहीं लड़ सकते पीड़ित
पीड़ित लड़कियों की मां ने बताया कि गरीबी की वजह से वे कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने तय किया कि वे घर छोड़कर किसी और जगह पर रहने के लिए चले जाएंगे। मां ने बताया कि घटना के बाद भी आरोपियों ने लड़कियों का पीछा किया।
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।