चिली के पास भूकंप के तेज झटके: अंटार्कटिका बेस को कराया खाली, सुनामी का अलर्ट

चिली के अंटार्कटिक बेस के पास भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गई। इस जगह को साउथ सेटलैंड आइसलैंड्स के भी नाम से जाना जाता है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Update:2021-01-24 08:57 IST
चिली के आंतरिक मंत्री ने बताया कि रात 8.36 बजे चिली के ओ हिगिंस साइंटिफिक बेस के पास भूकंप आया था। इलाके को खाली करा लिया गया है। 

नई दिल्ली: दुनियाभर के अलग-अलग देशों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बार-बार भूकंप आने की वजह से दुनिया के लोगों के मन में खौफ बैठ गया है। भूकंप ने वैज्ञानिकों को भी चिंता में डाल दिया है। वैज्ञानिक शोध करन में लगे हुए हैं कि भूकंप इतनी जल्दी-जल्दी क्यों आ रहा है और इसका क्या कारण है।

अब इस बीच चिली के अंटार्कटिक बेस के पास भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गई। इस जगह को साउथ सेटलैंड आइसलैंड्स के भी नाम से जाना जाता है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

तेज भूकंप के झटकों के बाद खतरे को देखते अंटार्कटिका बेस को खाली करा दिया गया है। जिस जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं वह चिली की राजधानी सैंटियागो के नजदीक ही है। चिली के आंतरिक मंत्री ने बताया कि रात 8.36 बजे चिली के ओ हिगिंस साइंटिफिक बेस के पास भूकंप आया था। सुनामी के खतरे के मद्देनजर इस इलाके को खाली करा लिया गया है।

ये भी पढ़ें...कांपी आतंकियों की फौज: हाफिज सईद को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया फैसला

सुनामी के खरते को देखते हुए चिली में सभी लोगों को फोन पर इस संबंध में मैसेज भेज दिया गया है। लोगों तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। इससे पहले चिली-अर्जेंटीना सीमा पर पूर्वी सैंटियागो से 30 किमी दूर 5.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

ये भी पढ़ें...क्या आप जानते हैं, Joe Biden पचास साल से देख रहे थे इसका सपना

फिलीपींस में तेज भूकंप के झटके

इससे पहले फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए। भूकंप के बाद अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों से निकलकर भागने लगे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप की थरथराहट काफी ज्यादा थी, लेकिन किसी के हताहत और नुकसान की सूचना नहीं आई थी। यूरोपीय भूमध्य भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने जानकारी दी थी कि भूकंप 122 किमी की गहराई पर समुद्र में आया था। इसने शुरुआत में 7.2 की तीव्रता बताई थी। यह क्षेत्र भूकंप प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। यहां सुनामी आने का भी खतरा रहता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News