Russia-Ukraine War: बरसों लग जाएंगे यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन में शामिल होने में

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ में यूक्रेन को सदस्य बनाने के लिए आवेदन दिया था जिसकी अर्जी को मंजूरी दे दी गई है।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Monika
Update: 2022-03-02 05:01 GMT

राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (photo : social media )

Russia-Ukraine War: यूरोपीय यूनियन (European union parliament) की संसद ने यूक्रेन की यूनियन में शामिल होने की अर्जी को मंजूरी (Approves Application) दे तो दी है। लेकिन मेम्बरशिप (Membership) मिलने में अभी कई साल लग जाएंगे क्योंकि ईयू इस मामले को फ़ास्टट्रैक करने के मूड में नहीं है।

यूक्रेन चाहता है कि रूसी आक्रमण Russian invasion) के आलोक में उसे जल्द ईयू सदस्यता (EU Membership) मिल जाये ताकि उसे सैन्य, वित्तीय और राजनीतिक समर्थन मिल सके। गृह मामलों की यूरोपीय आयुक्त यल्वा जोहानसन ने कहा है कि इस प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए एक लंबा और अच्छी तरह से रेगुलेटेड तरीका है, इसलिए मुझे लगता है कि इसमें काफी समय लगेगा। एक संभावित फास्ट ट्रैक के बारे में जोहानसन ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं किया गया है इसलिए वह आगे टिप्पणी करने में असमर्थ हैं। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी यही बात दोहराई है।

यूरोपीय संघ के पूरे इतिहास में हर एक देश की सदस्यता के बारे में अलग-अलग समय लगा है। सबसे कम समय ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड और स्वीडन के बारे में लगा था और ये देश अपने आवेदन के दो साल में ईयू में प्रवेश पा गए थे। जबकि क्रोएशिया को वार्ता शुरू होने से लेकर सदस्य राज्य बनने तक आठ साल का समय लगा। यूरोपीय संघ में शामिल होने वाला अंतिम सदस्य राज्य 2013 में क्रोएशिया था।

ईयू में शामिल होने की वार्ता की शुरुआत से अंत तक औसतन पांच साल से कम समय लगता है, लेकिन समय सीमा उम्मीदवार देश की आवश्यक घरेलू सुधारों को लागू करने की क्षमता के साथ-साथ प्रक्रिया को देखने के लिए सभी पक्षों की राजनीतिक इच्छाशक्ति के स्तर पर निर्भर करती है।

फिलहाल यूरोपीय संघ में शामिल होने की कोशिश में आधिकारिक तौर पर छह देश हैं : बोस्निया और हर्जेगोविना, अल्बानिया, उत्तरी मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, सर्बिया और तुर्की। अल्पावधि में किसी के शामिल होने की संभावना नहीं है और कुछ मामलों में बातचीत रुक गई है। यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए सबसे ताजा मसला आइसलैंड का रहा है। उसने था 2009 में सदस्यता के लिए आवेदन किया था। सदस्यता के पहलुओं में से 11 बिंदुओं पर मई 2013 तक पर्याप्त प्रगति हुई। लेकिन आइसलैंड सरकार ने वार्ता को रोक दिया और देश ने मार्च 2015 में औपचारिक रूप से अपना आवेदन वापस ले लिया।

कैसे मिलती है सदस्यता (How to get EU membership)

यूरोपीय संघ में प्रवेश यूरोपीय संघ की संधियों के अनुच्छेद 49 में निर्धारित शर्तों के तहत किया जाता है।आवेदन करने के इच्छुक देशों को यूरोपीय संघ के मौलिक मूल्यों का सम्मान और प्रचार करना चाहिए, जो अनुच्छेद 2 में निर्धारित हैं। इनमें लोकतंत्र, कानून के शासन और मानवाधिकारों के साथ-साथ अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का सम्मान शामिल है। आवेदन से पहले इन प्रतिबद्धताओं का कोई औपचारिक परीक्षण नहीं है। एक बार आवेदन प्राप्त होने पर आयोग इन शर्तों के तहत उपयुक्तता का आकलन करता है।

1993 में कोपेनहेगन में यूरोपीय परिषद की बैठक में अधिक विशिष्ट मानदंड स्थापित किए गए थे। कोपेनहेगन मानदंड में कहा गया है कि देशों में स्थिर, कार्यशील लोकतांत्रिक संस्थान होने चाहिए, जो यूरोपीय संघ के मौलिक मूल्यों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। एकल बाजार में प्रतिस्पर्धा का सामना करने की क्षमता के साथ उनके पास कामकाजी बाजार अर्थव्यवस्थाएं भी होनी चाहिए। अंत में, उन्हें यूरोपीय संघ की नियम पुस्तिका को प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्षम होना चाहिए और सदस्यता की प्रशासनिक मांगों को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए।

क्या है प्रक्रिया ( process to join EU membership) 

यूरोपीय संघ की संधियों का अनुच्छेद 49 एक नए सदस्य के शामिल होने की प्रक्रिया को भी निर्धारित करता है। आयोग, यूरोपीय संघ और सदस्य राज्यों की ओर से बातचीत करता है और उसके बाद यूरोपीय संसद अनुमोदन करता है। नए सदस्यों के शामिल होने से पहले सदस्य देशों की राष्ट्रीय संसदों को भी हरी झंडी देनी होती है।

सदस्यता के चार बुनियादी चरण हैं : आवेदन, उम्मीदवार की स्थिति, बातचीत और अंत में, समामेलन। इस प्रक्रिया में हर चरण में आगे बढ़ने के लिए आयोग और सर्वसम्मत परिषद की मंजूरी की आवश्यकता होती है, साथ ही यूरोपीय संघ के नेताओं से मंजूरी के अलावा यूरोपीय संसद और राष्ट्रीय संसदों को भी अंतिम सदस्यता संधि को मंजूरी देनी होती है।

Tags:    

Similar News