तुर्की में रूसी राजदूत कालरेव की हत्या, बरसेगा पुतिन का कहर

Update: 2016-12-19 22:59 GMT

अंकारा : तुर्की की राजधानी अंकारा में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हमले में गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गयी। कला प्रदर्शनी के दौरान राजदूत पर हमला हुआ। हमलावर चिल्ला रहा था अल्लेपो और बदला। रुसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

कमांडों ने हमलावर को भी मार गिराया। अंकारा के मेयर ने हमलावर की पहचान पुलिसकर्मी के रूप में की है। रूस सरकार ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। रुसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा अंकारा में आज एक हमले में रूसी राजदूत आंद्रेई कालरेव घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा जो कुछ भी हुआ वह एक आतंकवादी कृत्य है। उन्होंने कहा हत्यारों को दण्डित किया जाएगा। आतंकवाद की जीत नहीं हो सकती।

आपको बता दें तुर्की और रूस के बीच पिछले कुछ समय से संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुतिन ने अधिकारियों की आपात बैठक तलब की है इसके बाद रूस कड़े कदम उठा सकता है।

Tags:    

Similar News