Saudi Arabia Visa ban: अब नहीं जा पाएंगे सऊदी अरब, लग गया वीज़ा बैन
Saudi Arabia Visa ban: सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया है। यानी अब सऊदी अरब जाने का रास्ता बंद हो गया है। लेकिन चिंता न करिए, ये प्रतिबन्ध अस्थाई है और हज यात्रा के चलते लगाया गया है।;
Saudi Arabia Visa ban
Saudi Arabia Visa ban: रियाद. सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया है। यानी अब सऊदी अरब जाने का रास्ता बंद हो गया है। लेकिन चिंता न करिए, ये प्रतिबन्ध अस्थाई है और हज यात्रा के चलते लगाया गया है।
क्या है मामला?
दरअसल, इस साल की हज यात्रा से पहले सऊदी अरब ने 14 देशों के नागरिकों को वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। सरकार जून 2025 के बीच तक उमराह, व्यापार और पारिवारिक यात्रा वीजा नहीं करेगी क्योंकि इसी अवधि में हज यात्रा समाप्त होती है। यह प्रतिबंध हज यात्रा की भीड़ को कंट्रोल करने और बिना रजिस्ट्रेशन के हज करने की कोशिशों को रोकने के लिए लगाया गया है। पिछले साल हज में भगदड़ हो गयी थी इसलिए वैसी स्थ्तिती दोबारा न पैदा होने पाए इसलिए एहतियाती प्रतिबन्ध लगाये गए हैं। पिछले साल जबरदस्त गर्मी और बगैर रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों की भीड़ के चलते भगदड़ हुई थी।
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को वीजा नियमों को बढ़ाने का निर्देश दिया है। संशोधित नियमों के अनुसार इस साल उमराह वीज़ा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2025 है। इसके अलावा, हज समाप्त होने तक कोई नया उमराह वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों पर सऊदी अरब का वीज़ा प्रतिबंध लागू होगा। ऐसे में हज जाने की उम्मीद लगाये इन देशों के तीर्थयात्रियों के लिए ये बड़ी निराशा की बात है।
सख्ती और सज़ा की चेतावनी
सऊदी अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और कानूनी तीर्थयात्रा प्रक्रियाओं के बारे में मदद करने और जागरूक करने के लिए 16 भाषाओं में एक डिजिटल हज और उमराह गाइड भी जारी किया है। साथ ही प्रशासन ने एक कठोर चेतावनी जारी की है : हज के दौरान अवैध रूप से रहने वाले किसी भी व्यक्ति को सऊदी अरब में प्रवेश करने पर पाँच साल का प्रतिबंध और 10,000 सऊदी रियाल का जुर्माना देना होगा। तीर्थयात्रियों को सिस्टम का पालन करने और हज परमिट के जरिये ही सऊदी में प्रवेश करने को कहा गया है।
इन देशों पर लगा वीज़ा प्रतिबन्ध
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अलजीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन।