Shootout in Russian School: रूस के एक स्कूल में गोलीबारी, 14 लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

Shootout in Russian School: रूस के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वारदात में 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-09-26 09:20 GMT

घटना के बाद रूसी सैनिक 

Shootout in Russian School: रूस के एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वारदात में 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी करने वाले शख्स ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्कूल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। गोलीबारी में जख्मी में हुए बच्चों और वयस्कों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

घटना रूस के इजवेस्क शहर में हुई। रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, हमलावर स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। मृतकों में स्कूली बच्चे और गार्ड शामिल हैं। पुलिस ने स्कूल से छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

स्थानीय गर्वनर अलेक्जेंडर ब्रेशालोव ने बताया कि, घटना के दौरान स्कूल में क्लास चल रही थी। हमलावर ने स्कूल में घुसते ही सबसे पहले सुरक्षा गार्ड को गोली मारी। इसके बाद इधर-उधर फायरिंग करने लगा। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने के बाद बच्चे क्लास में छिप गए। हमलावर ने स्कूल की चौथी मंजिल पर एक कमरे में खुद को गोली मार ली।

पिछले साल भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि, पिछले साल भी रूस की राजधानी मॉस्को के पूर्वी हिस्से में ऐसी ही एक घटना देखने को मिली थी। यह एक 19 साल के शख्स ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें सात तो सिर्फ बच्चे थे। हमले के दौरान स्कूल में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं अक्सर अमेरिका से आती रहती हैं। इस साल अमेरिका में सार्वजनिक जगहों और स्कूलों पर गोलीबारी की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार ऐसी घटनाओं के होने के बाद गन कंट्रोल पर जोर-शोर से चर्चा होती है, फिर समय के बीतने के साथ मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

Tags:    

Similar News