खतरे में लाखों लोग: तबाही से हर तरफ बर्बादी ही बर्बादी, संकट में ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य न्यू साऊथ वेल्स कई दशकों बाद इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। यहां पर हो रही भारी बारिश से आई बाढ़ की वजह से करीब लाखों की आबादी अपने घरों को छोड़ने पर जबरदस्ती मजबूर है।

Update: 2021-03-21 10:08 GMT
ऑस्ट्रेलिया में भयानक तबाही मची हुई है। ये सर्वाधिक आबादी वाला राज्य न्यू साऊथ वेल्स कई दशकों बाद इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में भयानक तबाही मची हुई है। ये सर्वाधिक आबादी वाला राज्य न्यू साऊथ वेल्स कई दशकों बाद इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। यहां पर हो रही भारी बारिश से आई बाढ़ की वजह से करीब लाखों की आबादी अपने घरों को छोड़ने पर जबरदस्ती मजबूर है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन इलाकों में आगे भी कई दिनों तक बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। वहीं सरकार ने निचले इलाके में रह रहे लोगों को तुरंत अपने-अपने घरों को खाली कर सुरक्षित इलाके में जाने के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें... लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अस्पताल में भर्ती, आ गयी कोरोना रिपोर्ट, ऐसी है तबियत

सैकड़ों लोगों को बचाया

बाढ़ की तबाही से जूझ रहे न्यू साउथ वेल्स के लोगों को राज्य आपदा सेवा ने शनिवार को सहायता के लिए की गई 640 कॉल पर प्रतिक्रिया दी। जिसमें से 66 कॉल बाढ़ से सुरक्षित बचाकर निकालने के लिए की गई थी।

साथ ही राज्य के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजीक्लियन ने कहा कि सैकड़ों लोगों को बचाया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा करीब सौ साल में पहली बार आई है और राज्य के मिड नार्थ कोस्ट के कई स्थानों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...परमवीर की चिट्ठी पर बवाल: BJP बोली, महाअघाड़ी शासन के लिए नहीं, लूट के लिए है

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न जाने का आग्रह

बता दें, इस बाढ़ से सिडनी शहर के कुछ इलाकों में रहने वाले लोग भी प्रभावित हुए हैं। जबकि बाढ़ प्रभावित पूरे इलाके में स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियां गश्त कर रही हैं। साथ ही स्थानीय अधिकारी लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न जाने का आग्रह कर रहे हैं।

इसके अलावा सिडनी शहर में पानी की सप्लाई करने वाले वार्रगंबा डैम में भी वॉटर लेबल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ये बताया जा रहा है कि 2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि इस डैम से पानी ओवरफ्लो कर रहा है।

वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले गुरुवार तक बाढ़ से किसी भी प्रकार के राहत की उम्मीद नहीं है। क्योंकि, आने वाले दिनों में बारिश लगातार होती रहेगी। जिससे खतरा अभी लगातार बना ही हुआ है।

ये भी पढ़ें...बंगाल में बोले शाह-2 मई के बाद नहीं बचेंगे TMC के गुंडे, BJP में शामिल शुभेंदु के पिता

Tags:    

Similar News