Terrorist Hafiz Saeed: आतंकी हाफिज सईद अस्पताल में भर्ती, मुंबई हमले का था मास्टरमाइंड

Terrorist Hafiz Saeed: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद अस्पताल में भर्ती है। हाफिज सईद पाकिस्तान के झेलम में हुए गोलीबारी में घायल हो गया था।;

Update:2025-03-16 12:45 IST

Terrorist Hafiz Saeed:

Terrorist Hafiz Saeed: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान के झेलम में हुए गोलीबारी में घायल हो गया है। जिसे रावलपिंडी में सेना के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हाफिज सईद पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मिलने के बाद घर वापस लौट रहा था। वहीं आज उसका भतीजा अबु कताल मारा गया है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि हाफिज सईद मारा गया है लेकिन ऐसा नहीं है। गोलीबारी में हाफिज सईद घायल हुआ है और अभी जिंदा है।

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को ही माना जाता है। इस आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौतें हो गई थी। इसके अलावा साल 2006 में हुए मुंबई ट्रेन धमाके के पीछे भी आतंकी हाफिज का ही नाम सामने आया था। वहीं साल 2001 में भारतीय संसद पर निशाना लगाने वाले आतंकी में भी इसका ही नाम शामिल था। आतंकी हाफिज सईद का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। मुंबई में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था लेकिन पाकिस्तान ने उसे आतंकवादी मानने से तुरंत इंकार कर दिया था।

अबू कताल मारा गया

शनिवार को पाकिस्तान के झेलम में हुई गोलीबारी में हाफिज सईद के भतीजे नदीम उर्फ़ अबू कताल मारा गया है। अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर अबू कताल की हत्या कर दी थी। अबू कताल जम्मू- कश्मीर के रियासी आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। जिसमे नौ लोगों की मौत हुई थी। जबकि 41 लोग घायल हुए थे। अबू कताल राजौरी हमले में भी शामिल था. 1 जनवरी 2023 को यहां अटैक हुआ था।

Tags:    

Similar News