अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों की मौत, हत्यारे ने सोशल मीडिया पर की लाइव स्ट्रीमिंग

थाईलैंड में एक जवान ने कई लोगों को गोलियों से भून दिया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर शहर की है। स्थानीय मीडिया वेबसाइटों के मुताबिक यह घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर शहर कोरात की है।

Update: 2020-02-08 12:58 GMT

नई दिल्ली: थाईलैंड में एक जवान ने कई लोगों को गोलियों से भून दिया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर शहर की है। स्थानीय मीडिया वेबसाइटों के मुताबिक यह घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर शहर कोरात की है।

बताया जा रहा है कि यह जवान सेना की एक गाड़ी में सवार होकर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाता चला गया। जाकरापंथ थोमा नाम का एक संदिग्ध व्यक्ति इस गोलीबारी को सोशल मीडिया पर लाइव कर रहा था। वह कोरात शॉपिंग मॉल के टर्मिनल 21 में छिपा हुआ था।

वह बदला लेने की भी बात कर रहा था। जानकारी के मुताबिक उसने एक निजी घर में भी कुछ लोगों को गोली मारी है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद उसने सैन्य बेस से वाहन 'हमवी' और हथियार चुराए और बाहर निकल पड़ा। उसने कई सुरक्षाकर्मियों को भी गोली मारी, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

इससे पहले फ्लोरिडा के एक चर्च के बाहर अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। रिविएरा बीच मियामी के उत्तर में लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है।

पुलिस ने बताया कि एक 15 वर्षीय किशोर और एक वयस्क शख्स को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि दो अन्य व्यक्तियों को भी गोली मारी गई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Tags:    

Similar News