चीन में मचा हड़कंप! अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने किया ऐसा काम, बढ़ा तनाव

अमेरिका और चीन के बीच लगातार जारी तनाव में अब नया विवाद जुड़ सकता है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान को चीन के शंघाई शहर के काफी करीब पाया गया।

Update: 2020-07-28 03:30 GMT

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच लगातार जारी तनाव में अब नया विवाद जुड़ सकता है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान को चीन के शंघाई शहर के काफी करीब पाया गया। ऐसे में चीन इस पर आपत्ति जता सकता है और दोनों देशों के बीच विवाद अधिक बढ़ सकता है। बता दें कि इसके पहले दोनों देशों ने एकदूसरे के दूतावास पर कब्जा कर उन्हें बंद कर दिया था। वहीं इस बीच हिंद-प्रशांत महासागर में भी अमेरिकी नौसेना और चीनी नैसैनिकों आमने सामने हो गयी हैं।

US नौसेना के P-8A पनडुब्बी रोधी-EP-3E टोही विमानों ने ताइवान के ऊपर से भरी उड़ान

दरअसल, अमेरिका की गतविधियां चीन को रास नहीं आ रही हैं। इसी कड़ी में रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को अमेरिकी नौसेना के पी-8ए पनडुब्बी रोधी विमान और EP-3E टोही विमानों ने ताइवान के ऊपर से उड़ान भरी। चीन के झेजियांग और फ्यूजियान समुद्री तटों के पास ही चीन का शंघाई शहर स्थित है। हवाई क्षेत्र भी इन्हीं तटों पर हैं।

ये भी पढ़ेंः UAE पहुंचे राफेल फाइटर जेट, 7 घंटे लगातार भरी उड़ान, जानिए कब पहुंचेगा भारत

अमेरिकी लड़ाकू विमान चीन के शंघाई शहर के काफी करीब पहुंचे

ऐसे में दावा किया गया कि अमेरिकी लड़ाकू विमान अपनी उड़ान भरते हुए कुछ देर के लिये शंघाई के काफी करीब तक आ गए। बताया गया कि लड़ाकू विमान शंघाई से 76.5 किलोमीटर तक पास आ गए।

ये भी पढ़ेंःसरकार का बड़ा फैसला: 23 कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने का एलान, इस मौके का इंतज़ार

चीन अमेरिका के बीच बढ़ सकता है विवाद

अमेरिका की इस गतिविधि के बारे में पेकिंग विश्वविद्यालय के थिंक टैंक साउथ चाइना सी स्ट्रैटजिक सिचुएशन प्रोबिंग इनीशिएटिव ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। वहीं उन्होंने एक ट्वीट में अमेरिकी विमानों की वापसी की भी जानकारी दी। कहा गया टोही विमान ताइवान के दक्षिणी भाग के पास पहुंचने के बाद वापस उड़ गए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News