व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद 40 करोड़ के इस बंगले में रहेंगे OBAMA

Update: 2016-05-28 04:38 GMT

अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा और उनके परिवार को अगले साल जनवरी में व्हाइट हाउस को छोड़ना होगा। यहां से जाने के बाद ये शाही परिवार ने अपना नया आशियाना तलाश लिया है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, ओबामा वॉशिंगटन के ही पड़ोस में कालोरमा में 40 करोड़ (6 मिलियन डॉलर) के एक बंगले में रहेंगे। उनका बंगला व्हाइट हाउस से 3 किलोमीटर दूर है।

बेटी के लिए नहीं छोड़ रहे वॉशिंगटन

-अमेरिकन डेली के मुताबिक ओबामा ने साफ कह दिया है कि जब तक उनकी बेटी साशा 2018 तक अपना हाईस्कूल नहीं पूरा कर लेतीं, वह वॉशिंगटन छोड़कर नहीं जाएंगे।

-इसलिए उन्होंने 8200 वर्ग फुट के एक बंगले का चुनाव किया। इस बंगले में 9 बेडरूम हैं।

जन्नत है ओबामा का नया आशियाना

-ओबामा के बंगले में नौ कमरे हैं। सभी काफी खुले-खुले हैं।

-उनपर हार्डवुड फ्लोरिंग और सफेद मार्बल का काम है।

-उनके मास्टर बाथरूम और टैरेस पर गार्डन हैं।

रेंट पर लिया है घर

-बराक ओबामा जिस घर में रहेंगे वह उनका नहीं है। वह वहां रेंट पर रहेंगे।

-एक अनुमान के मुताबिक उसका रेंट करीब 15 लाख होगा।

-वैसे ओबामा का खुद का घर शिकागो में है।

Tags:    

Similar News