अमेरिका से भारत के 205 अवैध प्रवासी ले कर आ रहा मिलिट्री विमान, ये तो है पहली खेप

राष्ट्रपति ट्रंप की आव्रजन नीतियों के तहत अमेरिकी सैन्य विमान 205 भारतीय प्रवासियों को भारत वापस भेज रहा है। सी-17 विमान 4 जनवरी को सैन एंटोनियो से रवाना हुआ और अमृतसर पहुंचेगा।;

Written By :  Neel Mani Lal
Update:2025-02-04 16:09 IST

US President Trump Deports 205 Illegal Indian Immigrants (Photo: Social Media)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आव्रजन नीतियों के तहत एक अमेरिकी सैन्य विमान 205 अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लेकर आ रहा है। मिल्ट्री का सी-17 विमान 4 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे टेक्सास के सैन एंटोनियो से रवाना हुआ और भारत में अमृतसर में उतरेगा। यह अमेरिका में अवैध भारतीय अप्रवासियों को भारत वापस लाने वाली कई उड़ानों में से पहली उड़ान होने की संभावना है।

अमेरिका से निकाले गए किए गए प्रत्येक भारतीय नागरिक की नागरिकता का सत्यापन किया गया है और इस प्रक्रिया में भारत की भागीदारी है।

क्या होगा वापस आये लोगों का?

अमेरिका से लौटाए गए अवैध प्रवासियों पर भारत में संभवतः कोई कार्रवाई न हो। वैसे इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। इतना जरूर है कि वापस आये लोगों से पूछताछ अवश्य होगी कि ये लोग किस तरह और किसकी मदद से अमेरिका में घुसे।

ट्रम्प की कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने कहा था कि, "इतिहास में पहली बार, हम अवैध विदेशियों का पता लगा रहे हैं और उन्हें सैन्य विमान में लाद रहे हैं और उन्हें वापस उन स्थानों पर ले जा रहे हैं जहाँ से वे आए थे।"

पेंटागन ने एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा पकड़े गए 5,000 से अधिक अप्रवासियों को वापस भेजने के लिए उड़ानें प्रदान करना शुरू कर दिया है। सैन्य विमानों ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास तक पहुँचाया है।

मोदी की अमेरिका यात्रा

अवैध भारतीय नागरिकों को निकाले जाने का यह पहला दौर तब अंजाम दिया गया जब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे। ट्रम्प के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान यह उनकी पहली यात्रा होगी। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पहले कहा था कि भारत, अमेरिका सहित विदेशों में 'अवैध रूप से' रह रहे भारतीय नागरिकों की "वैध वापसी" के लिए तैयार है।

7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी

भारत और अमेरिका ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों की पहचान की है। 2023-24 की अवधि में, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने 1,100 से अधिक भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया। विश्व स्तर पर 495 प्रत्यावर्तन उड़ानों से 160,000 व्यक्ति 145 देशों में वापस लौटे, जिनमें भारत भी शामिल है।

2023-24 में, अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों द्वारा बिना अनुमति के देश में प्रवेश करने के 90,415 प्रयास दर्ज किए, जिनमें से अधिकांश उत्तरी सीमा के माध्यम से थे। यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के आंकड़ों के अनुसार, अब सभी अनधिकृत क्रॉसिंग में भारतीयों की संख्या लगभग 3% है, जो अन्य एशियाई समूहों जैसे कि फिलिपिनो से आगे है।

क्यों अमेरिका जाते हैं लोग

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय मिसिसिपी राज्य में 48,110 डॉलर है। जबकि भारत की शुद्ध राष्ट्रीय आय इसका लगभग 2.4 फीसदी है - लगभग 1,161 डॉलर। बिहार में तो प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है जो लगभग 708 डॉलर है, या अमेरिका के सबसे गरीब राज्य का लगभग 1.5 फीसदी।

Tags:    

Similar News