महिलाओं को गंदी निगाह से देखता था ये पूर्व राष्ट्रपति, किस्से सुनकर दंग रह जाएंगे

वॉटरगेट स्कैंडल को दुनिया के इतिहास में सबसे चर्चित घोटालों में से एक माना जाता है। अमेरिका में इस घोटाले ने इतना ज्यादा तूल पकड़ लिया था कि रिचर्ड निक्सन को राष्ट्रपति के पद से तक हाथ धोना पड़ गया था।

Update: 2020-09-05 07:48 GMT
निक्सन ने 4 नवंबर, 1971 को किसिंजर से कहा- 'वे मुझे टर्न ऑफ कर देते हैं। वे दूसरे लोगों को कैसे (सेक्शुअली) टर्न ऑन करते हैं?

वॉशिंगटन: वॉटरगेट स्कैंडल को दुनिया के इतिहास में सबसे चर्चित घोटालों में से एक माना जाता है। अमेरिका में इस घोटाले ने इतना ज्यादा तूल पकड़ लिया था कि रिचर्ड निक्सन को राष्ट्रपति के पद से तक हाथ धोना पड़ गया था।

घोटाले के लिए दुनिया भर में मशहूर वही रिचर्ड निक्सन आज एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह उनके द्वारा भारतीय महिलाओं को लेकर पूर्व में दिया गया उनका एक बयान है। जो आरकाईव डेटा से प्राप्त हुआ है।

जो अब जाकर दुनिया के सामने आया है। तो आइये जानते हैं आखिर भारतीय महिलाओं को लेकर ऐसा क्या था रिचर्ड निक्सन ने?

यह भी पढ़ें…राज्य में मातम: बिछ गए लाशों के ढेर, भयानक हादसे से मचा कोहराम

वाइट हाउस में उगला था जहर

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के एकेडमिक गैरी बास को कुछ पुराने दस्तावेज हाथ लगे हैं। दस्तावेज में छपे आर्टिकल के अनुसार रिचर्ड ने कहा था कि भारत की महिलाएं बेहद दयनीय हैं और भारत के लोग 'रिपल्सिव' (अरुचिकर) हैं।

बताया जाता है कि ये बातें निक्सन ने अपने तत्कालीन सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर और वाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ एचआर हॉल्डमैन से जून 1971 में ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान कही थी।

रिचर्ड निक्सन प्रेजिडेंशल लाइब्रेरी ऐंड म्यूजियम से मटीरियल को डीक्लासिफाई करने के लिए कानूनी मदद लेने के बाद बास ने यह टेप हासिल किए हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…शोविक-मिरांडा खोलेंगे रिया की पोल, आज कोर्ट में पेशी, हो सकती है गिफ्तारी

भारतीयों महिलाओं को लेकर की थी घटिया बात

बता दें कि निक्सन ने 4 नवंबर, 1971 को किसिंजर से कहा- 'वे मुझे टर्न ऑफ कर देते हैं। वे दूसरे लोगों को कैसे (सेक्शुअली) टर्न ऑन करते हैं?' वे आगे कहते हैं कि भारतीयों के साथ कड़ाई करना ही आसान है।

'इसमें कोई शक नहीं है कि दुनिया में सबसे कुरूप दिखने वाली महिलाएं भारतीय हैं। ये लोग सबसे सेक्सलेस हैं। लोग अश्वेत अफ्रीकियों के बारे में सवाल करते हैं। वहां कम से कम जानवरों जैसा चार्म होता है लेकिन भारतीय दयनीय हैं।' भारतीयों के खिलाफ निक्सन का यह जहर वहीं नहीं खत्म हुआ।

यह भी पढ़ें…चुनाव से पहले नीतीश कुमार का दांव, किया ये बड़ा एलान, इन्हें मिलेगी नौकरी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

बच्चे पैदा करने पर उठाए थे सवाल

उनका एक बयान 12 नवंबर, 1971 को भी सामने आया था। ये वही वक्त था जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जोरो ओर था। उस वक्त दोनों देशों के हालात पर चर्चा के बीच वह किसिगर और गृह सचिव विलियम रॉजर्स से कहते हैं- 'मुझे नहीं मालूम कि भारतीय महिलाएं बच्चे कैसे पैदा करती हैं।'

बास का कहना है कि इन टेप्स से मालूम होता है कि उस वक्त दक्षिण एशिया को लेकर अमेरिका की नीति पर निक्सन की इस नफरत का कैसा प्रभाव रहा होगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News