World Heritage Day: जानिए भारत के इन प्रमुख विरासत स्थलों को जो हैं भारत की शान

World Heritage Day 2023: भारत देश कुल 3,691 स्मारकों और स्थलों का घर है। इनमें से 40 विश्व धरोहर स्थलों के रूप में नामित है जिसमें ताज महल, अहमजनता और एलोरा की गुफाये शामिल है। काजीरंगा जैसे प्राकृतिक स्थल भी विश्व धरोहर में शामिल हैं।

Update: 2023-04-18 08:25 GMT
World Heritage Day 2023 (Photo: Social Media)

World Heritage Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय विरासत दिवस प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन समृद्ध विरासत के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है जो हमारी संस्कृति, परंपरा का एक अनोखा अंग है। भारत देश कुल 3691 स्मारकों और स्थलों का घर है। इनमें से 40 विश्व धरोहर स्थलों के रूप में नामित है जिसमें ताज महल, अहमजनता और एलोरा की गुफाये शामिल है। काजीरंगा जैसे प्राकृतिक स्थल भी विश्व धरोहर में शामिल हैं। आइये जानते हैं भारत के कुछ विश्व धरोहर स्थलों के बारे में-

1. ताज महल: दुनिया में सात अजूबे में से एक ताजमहल उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। यह यमुना नदी के तट पर स्थित है। ताजमहल को सम्राट शाहजहाँ ने अपनी तीसरी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। स्मारक की संरचना भारतीय,फारसी और इस्लामी शैली के तत्वों के साथ पारंपरिक मुगल वास्तुकला को दर्शाती है। ताजमहल को 1983 में विश्व यूनेस्को हेरिटेज साइट की लिस्ट में सांस्कृतिक इमारत के रूप में शामिल किया गया था।

2. अजंता की गुफाएं: अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में स्थित है। बौद्ध धर्म के प्रतिनिधित्व के रूप में 32 बौद्ध गुफाओं के समूह को महाराष्ट्र में विश्व धरोहर स्थल माना जाता है। इन गुफाओं में भगवान बुद्ध के जीवन का परिचय देते हुए मूर्तियों और पेंटिंग शामिल हैं। इन गुफाओं को मुख्यतः बौद्ध धर्म कला के उत्कृष्ट कृतियों के रूप में मान्यता प्राप्त है। 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में इन गुफाओं को अकबर युग के मुगल अधिकारी द्वारा संदर्भित किया गया है।

3. खजुराहो: खजुराहो के स्मारक मध्यप्रदेश राज्य के खजुराहो शहर में स्थित है। खजुराहो समूह के स्मारकों का निर्माण चंदेल राजा द्वारा 950 से 1050 ईसवी के बीच किया गया था। यह अपनी मूर्तियों और कलाकृतियों के लिए जाना जाता है जो हिंदुओं के साथ ही जैन धर्म के नृत्य, संगीत और संस्कृति को दर्शाते हैं।

4. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है। यह है उद्यान महान एक सींग वाले गेंडे और समृद्ध जैवविविधता के लिए लोकप्रिय है। यह भारत के प्रसिद्ध विरासत स्थलों में से एक है। असम सरकार यहाँ की वनस्पतीयों और जीवों की श्रेणी को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है। इस प्राणी उद्यान में दुनिया के दो तिहाई एक सींग वाले गैंडे रहते हैं। काजीरंगा प्राणी उद्यान की बिग फ़ाइव फाइव में एक सींग वाले गेंडे, रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, जंगली भैसा और दलदली हिरण शामिल हैं। यह लंबी हाथी घास, गहरे उत्कृष्ट गीले चौड़े पत्तों वाले जंगलों का एक विस्तृत क्षेत्र है जो ब्रह्मपुत्र सहित चार मुख्य नदियों के पानी से घिरा हुआ है।

5. सूर्य मंदिर: सूर्य मंदिर ओड़िसा राज्य में कोणार्क में स्थित है। इसका निर्माण 13वी में शताब्दी में हुआ था। सूर्यदेव को समर्पित किया सूर्य मंदिर वास्तुकला का एक अनोखा नमूना है। यह वास्तुकला के साथ-साथ दक्षिण के प्रमुख मंदिरों में से एक है। एक विशाल रथ के रूप में इसका आकार इसके महत्त्व को बढ़ाता है। यह 24 पहियों के साथ सूर्य रथ की आकार में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी तट पर महानदी डेल्टा में बनाया गया है।

6. सांची: सांची का मंदिर मध्यप्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में स्थित है। यह मंदिर बौद्ध स्मारकों की एक श्रृंखला है जो 200 ईसा पूर्व से 100 ईसा पूर्व पुरानी है। 24 जनवरी,1989 को यूनेस्को ने अपने सांस्कृतिक महत्व के कारणइसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया।

7. महाबोधि मंदिर परिसर: महाबोधि मंदिर बिहार के तीर्थ स्थल बोधगया में स्थापित है। माना जाता है कि यहाँ बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह 2000 वर्षों से अधिक हिंदू और बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल रहा है।

8. चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व उद्यान: चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व उद्यान गुजरात राज्य के चंपाने के पास स्थित है। यह उद्यान चावड़ा राजवंश के शासक वनराज चावड़ा द्वारा 8वीं शताब्दी में स्थापित किए गया था। चंपानेर पावागढ़ में पाए जानेवाले 11 विभिन्न प्रकार की संरचनाओं में से मंदिर, मस्जिद, मखबरा, अन्न भण्डार, कुए, दीवारें और छत है।

Tags:    

Similar News