दुनिया की ये बेहतरीन इमारतें, जल्द करें इनकी खूबसूरती का दीदार

दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से बना बुर्ज खलीफा हाइट में एफिल टावर से तीन गुना ज्यादा ऊंचा है। इसकी ऊंचाई करीबन 2716 फीट है।

Update: 2020-12-13 11:51 GMT
दुनिया की ये बेहतरीन इमारतें, जल्द करें इनकी खूबसूरती का दीदार (PC: social media)

मुंबई: अगर आप घूमने के शौकीन है और आपका मन करता है कि आप दुनिया की हर अच्छी जगह घूमने जाए। तो हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी खूबसूरत और बड़ी इमारतों के बारे में बतातें हैं। जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। ये सभी इमारतें पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खीचती हैं। और तो और ऐसी ही कुछ इमारतों को गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। हम आपको ऐसी ही कुछ इमारतों के बारे में बताते हैं-

ये भी पढ़ें:मसीहा किसानों का डीजीपी लखमिंदर सिंह जाखड़, समर्थन में दे दिया इस्तीफा

बुर्ज खलीफा

दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से बना बुर्ज खलीफा हाइट में एफिल टावर से तीन गुना ज्यादा ऊंचा है। इसकी ऊंचाई करीबन 2716 फीट है। इसे 12 हजार मजदूरों ने करीब छह साल में बनाया है। 2010 में इसका लोकार्पण किया गया था। इस इमारत में 163 मंजिले हैं जिसमें दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली लिफ्ट भी लगी है। ऐसा बताया जाता है कि इससे 96 किलोमीटर तक साफ देखा जा सकता है।

कैपिटल गेट बिल्डिंग

आपको बता दें कि गिनीज बुक ने 2010 में अबूधाबी के कैपिटल गेट को दुनिया की सबसे टेढ़ी इमारत माना था। 525 फीट लंबी इस बिल्डिंग में पांच सितारा होटल और प्रीमियम ऑफिस हैं।

पैलेस ऑफ पार्लियामेंट

रोमानिया देश की राजधानी बुखारेस्ट में स्थित 100 कमरों वाली ये इमारत दुनिया की सबसे भारी और फैली हुई इमारत मानी जाती है। 12 मंजिलों वाली इस इमारत को अज्ञात आश्चर्य कहा जाता है। इसे बनाने में 13 साल (1984-97) लगे थे।

हॉरयू जी

जापान का हॉरयू जी टेंपल लकड़ी से बना है। ऐसा बताया जाता है कि इसे 607 साल पहले बनाया गया था। दुनिया की इस सबसे पुरानी इमारत को यूनेस्को ने विश्व धरोहर के तौर पर घोषित किया हुआ है। पांच मंजिला इस मंदिर को गोजियोनोतो भी कहा जाता है।

ग्रैंड मॉस्क माली

माली में स्थित ग्रैंड मॉस्क मिट्टी से बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। इमारत 328 फीट लंबी और 131 फीट चौड़ी है। इसे 1905 में 11वीं सदी की मस्जिद के आधार पर बनाया गया था। और तो और इसे 1988 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर के तौर पर घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें:RBI का एलान: 14 दिसम्बर से 24 घंटे मिलेगी बैंकिंग से जुड़ी ये खास सुविधा

रयुगयोंग होटल

उत्तर कोरिया के प्योंगयांग स्थित रयुगयोंग होटल दुनिया की ऐसी सबसे लंबी इमारत है जहां कोई आता-जाता नहीं है। ये सबसे लंबी खाली इमारत है। आपको बता दें, इसे दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच होने वाले संयुक्त ओलंपिक गेम्स के लिए होटल के तौर पर बनाया गया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News