×

अमिताभ बच्चन! नया कीर्तिमान, भारत सरकार ने दिया ये अवार्ड

अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है।

Harsh Pandey
Published on: 4 Jun 2023 10:23 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2023 10:24 AM GMT)
अमिताभ बच्चन! नया कीर्तिमान, भारत सरकार ने दिया ये अवार्ड
X

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन के परिचय के लिए उनका नाम ही काफी है। तमाम फिल्मों में अभिनय कला से करोड़ो दिलो पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन 'अमित जी' को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा आवार्ड ''दादा साहब फाल्के आवार्ड'' मिलने की घोषणा हुई है।

इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट के जरिए साझा की। 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार को बॉलीवुड इंड्स्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

अमिताभ बच्चन उन चंद अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी दमदार एक्टिंग ने उनके आलोचकों को भी चौंकाया। उनके उत्साह और काम करने के लगन ने आज उन्हें ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है जिसे पाने का मुकाम हर कोई संजोता है। अमिताभ बच्चन कई दर्शकों से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

अमिताभ बच्चन पर एक नजर...

अमिताभ बच्चन (जन्म-11 अक्टूबर, 1942) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। इनके पिता का नाम हरिबंश राय बच्चन था।1970 के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। अमिताभ ने फिल्म ''सात हिन्दुस्तानी" से इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन 'जंजीर' फिल्म की सफलता के बाद वह बड़े पर्दे के सुपरस्टार बन गये।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1974 तक भूमिका निभाई हैं। इन्होंने प्रसिद्ध टी.वी. शो "कौन बनेगा करोड़पति" में होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं|जोकि बहुचर्चित शो है।

यह भी पढ़ें. वर्जिनिटी! लड़कियों की चाल बतायेगी यह सच

बच्चन का विवाह अभिनेत्री जया भादुड़ी से हुआ है। इनकी दो संतानें हैं, श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन, जो एक अभिनेता भी हैं और जिनका विवाह ऐश्वर्या राय से हुआ है।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

बच्चन पोलियो उन्मूलन अभियान के बाद अब तम्बाकू निषेध परियोजना पर काम करेंगे। अमिताभ बच्चन को अप्रैल 2005 में एचआईवी/एड्स और पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

पुरस्कार, सम्मान...

अमिताभ बच्चन को सन 2001 में भारत सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया।[1] तब से अब तक यह पुरस्कार लक्षित वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में 'राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार' के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story