×

दबंग गर्ल के दमदार 10 साल, इन किरदारों से सोनाक्षी ने जीते सबके दिल

आज बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल जीत लिए थे।

Shreya
Published on: 2 Jun 2020 10:38 AM GMT
दबंग गर्ल के दमदार 10 साल, इन किरदारों से सोनाक्षी ने जीते सबके दिल
X

लखनऊ: आज बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल जीत लिए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती की भी खूब तारीफ हुई।

इस फिल्म में उनकी एक्टिंग देख किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड भी अपने नाम किया था। साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया था।

यह भी पढे़ं: अयोध्या के संतों को सता रहा डर, कहा-योगीराज में ही पूरा कराए मंदिर निर्माण

2012 में आईं बैक टू बैक चार फिल्में

उसके बाद साल 2012 में उनकी बैक टू बैक चार फिल्म रिलीज हुईं और सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। इन फिल्मों में राउडी राठौड़, जोकर, सन ऑफ सरदार और दबंग 2 शामिल है। मानो जैसे उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए अपने सभी किरदारों में जान फूंक दी हो। सभी फिल्मों में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई।

इन फिल्मों से दर्शकों को किया एंटरटेन

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा लूटेरा, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, होलिडेः ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, तेवर, मिशन मंगल और खानदानी शफाखाना जैसी फिल्मों में नजर आईं। आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे के मौके पर उनके कुछ दमदार परफॉर्मेंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं: चीन के बदले तेवर: अब भारत को दिया ये ऑफर, आखिर क्यों कर रहा ऐसा

दबंग

इस फिल्म में सोनाक्षी ने एक साधारण गांव वाली महिला का किरदार निभाया था, जिसका नाम रज्जो था। उन्होंने इस किरदार के लिए लगभग 30 किलो वजन कम किया था। ये फिल्म भले ही सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म रही हो, लेकिन उनकी एक्टिंग काफी दमदार थी। इस फिल्म से उनका एक डॉयलॉग भी खूस मशहूर हुआ था, और वो है- थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं।

यह भी पढे़ं: राज्य सरकारों पर गरजी मायावती, केंद्र सरकार इस पर हस्तक्षेप करने को कहा

लूटेरा

फिल्म लूटेरा में उन्होंने एक बंगाली लड़की पाखी रॉय चौधरी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में पाखी लेखक बनना चाहती है। वो टीबी की मरीज होती है। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इस फिल्म के लिए रणवीर और सोनाक्षी ने खूब तारीफें बटोरीं।

अकीरा

सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म अकीरा में एक निडर और बहादुर लड़की अकीरा का किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखकर सोनाक्षी की मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढे़ं: दिल्ली हिंसा का मास्टरमाइंड: अब बढ़ीं इसकी मुश्कीलें, मामले में दायर हुई चार्जशीट

नूर

इस फिल्म में उन्होंने नूर नाम की एक यंग पत्रकार का रोल प्ले किया है। नूर एक यंग जर्नलिस्ट हैं और अपने आपको स्थापित करने की कोशिश करती हैं। इस पूरी फिल्म में एक पत्रकार की लाइफ को दिखाया गया है। इस फिल्म में भी सोनाक्षी ने दमदार एक्टिंग की है।

इत्तेफाक

इस फिल्म को शाहरुख खान की कंपनी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म साल 1969 में आई फिल्म इत्तेफाक से ही प्रेरित थी। जिसे बी.आर. चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उन्होंने माया सिन्हा का किरदार प्ले किया है। जो विक्रम यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा की पुलिस से भागने में मदद करके फंस जाती हैं।

यह भी पढे़ं: बॉलीवुड का काला साल: सिर्फ 34 दिनों में 11 हस्तियों ने कहा अलविदा, शोक में डूबा देश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story