×

खतरनाक अपराधी गिरफ्तार, सलमान खान की हत्या की रची थी साजिश

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। राहुल सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी।

Shreya
Published on: 19 Aug 2020 6:39 AM GMT
खतरनाक अपराधी गिरफ्तार, सलमान खान की हत्या की रची थी साजिश
X
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बता दें कि सलमान खान को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में संचालित कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के रडार पर होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद इस मामले में फरीदाबाद पुलिस ने गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। राहुल सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी।

फरीदाबाद में राशन डीलर की हत्या का भी प्रमुख आरोपी

फरीदाबाद पुलिस ने भिवानी जिले के रहने वाले 27 वर्षीय राहुल सांगा उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। इसके साथ ही बाबा कई अन्य आपराधिक मामलों का अपराधी है। उस पर कई और भी गंभीर आरोप हैं। 24 जून को फरीदाबाद में राशन डीलर प्रवीन की हत्या का मुख्य आरोपी भी राहुल ही है।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस की जांच CBI को सौंपे जाने पर परिवार से लेकर बिहार पुलिस ने क्या कहा?

Salman

जनवरी में की थी सलमान खान की रेकी

राहुल सांगा ने मुंबई के बांद्रा में इस साल जनवरी के पहले हफ्ते में सलमान खान की रेकी की थी। वह दो दिन तक मुंबई में रुका था। इस दौरान वो सलमान खान की सभी एक्टिविटी पर पूरी नजर बनाए रखता था। पुलिस ने 15 अगस्त को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से राहुल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: इन नियमों में हुए कई बदलाव, दिया शानदार तोहफा भी

न्यायिक हिरासत में भेजा गया अपराधी

मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक राहुल ने राजस्थान के जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर सलमान खान के घर और उनकी एक्टिविटी के बारे में तीन दिनों तक रेकी की थी। वह जनवरी में मुंबई के बांद्रा गया था, जहां सलमान खान का घर है। इस रेकी का इनपुट उसने राजस्थान की जेल में बंद अपने आका लॉरेंस बिश्नोई को दिया था।

यह भी पढ़ें: रिया को तगड़ा झटका: CBI ही करेगी सुशांत केस की जांच, SC ने कही ये बात

Actor Salman Khan

इसलिए मारना चाहता है कि लॉरेंस बिश्नोई

बता दें कि राजस्थान में काले हिरण को मारने के मामले को लेकर रंजिशन लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा ने राहुल से मुंबई में सलमान खान की रेकी कराई। बिश्नोइ इस मामले में बरी हुए सलमान खान को खत्म करना चाहता था। उसके मुंबई से लौटकर आते ही लॉकडाउन लग गया। इस वजह वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली थी तो सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

यह भी पढ़ें: धोनी के संन्यास पर चहल का बड़ा बयान, कहा- इस वजह से खत्म हुआ करियर

इन अपराधियों को भी किया गया गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस ने राहुल की कुछ अन्य मामलों में मदद करने के लिए चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिनके नाम मनीष, रोहित, आशीष और भरत है। जानकारी के मुताबिक, राहुल, भरत और आशीष को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था, जबकि दो अन्य को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले इसी साल जून में हरियाणा पुलिस ने शार्पशूटर संपत नेहरा को किया था। हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया शार्पशूटर अभिनेता की एक्टिविटी का पता लगाने मुंबई गया था।

यह भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्री ने की बड़ी डील: अब दवा भी बेचेगी कंपनी, इनको लगेगा झटका

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story