×

लॉकडाउन भी नहीं थाम पाया कोरोना, मरीजों की तादाद से बढ़ रही टेंशन

राजधानी बेंगलुरु ने राज्य की चिंता बढ़ा दी है। कर्नाटक में बीते 24 घंटे के अंदर (बुधवार को) चार हजार 764 दर्ज मामलों में से दो हजार 050 मामले बेंगलुरु से दर्ज किए गए हैं।

Shreya
Published on: 23 July 2020 11:02 AM GMT
लॉकडाउन भी नहीं थाम पाया कोरोना, मरीजों की तादाद से बढ़ रही टेंशन
X

बेंगलुरु: भारत में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर 45 हजार 720 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद भारत में कुल कन्फर्म केस 12 लाख 38 हजार 635 हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना की चपेट में आने से 29 हजार 861 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे के अंदर आए 4,764 मामले

उधर, राजधानी बेंगलुरु ने भी राज्य की चिंता बढ़ा दी है। कर्नाटक में बीते 24 घंटे के अंदर (बुधवार को) चार हजार 764 दर्ज मामलों में से दो हजार 050 मामले बेंगलुरु से दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 18 जुलाई को एक दिन में सबसे ज्यादा चार हजार 537 मामले आए थे।

यह भी पढ़ें: अब चाय की चुस्की हुई महंगीः कंपनियों ने बढ़ाए दाम, करोड़ों की फसल बर्बाद

खतरनाक तरीके से से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण

27 जून से राजधानी बेंगलुरु में बेहद ही खतरनाक तरीके से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 13 जुलाई तक यहां पर कोरोना के मामलों में 10 गुना वृद्धि हुई है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 से 22 जुलाई के बीच यहां पर लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस है। यहां पर लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं हुआ है। साथ ही इस दौरान 45 फीसदी मामले बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें: फायरिंग कर भाग रहा थाः जवाबी कार्रवाई में बड़ा लुटेरा लगा पुलिस के हाथ

लॉकडाउन के दौरान रोजाना दर्ज किए गए 1,996 तक मामले

बेंगलुरु में लॉकडाउन के दौरान हर रोज एक हजार 373 से एक हजार 996 नए केस दर्ज किए गए हैं। 16 जुलाई को यहां पर सबसे ज्यादा दो हजार 344 केस दर्ज किया गया। बेंगलुरु के ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से नए मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बेंगलुरु में मुंबई, चेन्नई और दिल्ली की तुलना में काफी ज्यादा ग्रोथ रेट है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बड़ी खबरः अब सेना में मिलेगा स्थायी कमीशन, मिल गई मंजूरी

नौ से 20 जुलाई के बीच केवल हुए 6,457 टेस्ट

बता दें कि बेंगलुरु में नौ से 20 जुलाई के बीच रोजाना केवल छह हजार 457 टेस्ट हुए हैं। जबकि दिल्ली में 30 जून से 20 जुलाई के बीच हर दिन तकरीबन 20 हजार 241 टेस्ट किए गए हैं। बेंगलुरु में 22 जून को पॉजिटिविटी रेट 1.8 फीसदी थी। जबकि 20 जुलाई को ये 14.6 फीसदी पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: गोल्ड मेडलिस्ट के हाथ में फावड़ाः कोरोना का कहर, बनना पड़ा दिहाड़ी मजदूर

डेथ रेट में भी हुआ भारी इजाफा

यहीं नहीं यहां पर डेथ रेट में भी भारी इजाफा देखने को मिला है। जून के आखिर तक बेंगलुरु शहर में कोरोना से करीब 95 लोगों की जान गई थी। जबकि 21 जून तक यह आंकड़ा 720 तक पहुंच गया। यानी जुलाई में करीब 87 फीसदी लोगों की मौत हुई है। तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए अब कर्नाटक सरकार को अब बेंगलुरु में कोरोना की रोकधाम के लिए खास रणनीति अपनानी होगी।

यह भी पढ़ें: गहलोत-पायलट वारः सुप्रीम कोर्ट की फटकार से विधानसभा स्पीकर को झटका

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story