×

अभी-अभी बड़ा ऐलान: मोदी सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी, इसे मिली मंजूरी

वैश्विक महामारी और संकट की इस घड़ी में आज एक बार फिर से केंद्रीय कैबिनेेट की बैठक हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर ये केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jun 2020 8:31 AM GMT
अभी-अभी बड़ा ऐलान: मोदी सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी, इसे मिली मंजूरी
X
अभी-अभी बड़ा ऐलान: मोदी सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी, इसे मिली मंजूरी

नई दिल्ली : वैश्विक महामारी और संकट की इस घड़ी में आज एक बार फिर से केंद्रीय कैबिनेेट की बैठक हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर ये केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बता दें, ये बैठक सुबह से 11 बजे शुरू हुई थी, और करीब दो घंटे तक चली है। इस बैठक में वरिष्ठ मंत्रियों ने हिस्सा लिया। हुई इस केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दो अध्यादेशों को मंजूरी भी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तानी लड़की से इश्क: भूल गया सारी सरहदें, इस देश से पैदल पहुंचा ये लड़का

किसान सीधे अपनी फसलें बेच सकेंगे

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इन अध्यादेशों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, एपीएसी अधिनियम में संशोधन को इजाजत दी गई है। साथ ही अब किसान सीधे अपनी फसलें बेच सकेंगे, अब देश में किसानों के लिए एक देश एक बाजार होगा। सरकार के इन फैसलों के बारे में शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही कैबिनेट के फैसले में कृषि उत्पादों के भंडारण की सीमा समाप्त की गई है, केवल बहुत जरुरी परिस्थिति में ऐसा किया जा सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि 20 लाख करोड़ के पैकेज में इनका ऐलान किया गया था।

मोदी सरकार की बीते कुछ दिनों में ये दूसरी कैबिनेट बैठक है। ऐसे में इसी सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें MSME सेक्टर और किसानों को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए गए थे।

ये भी पढ़ें…बैंक ग्राहको को झटका: आज से लागू किया नियम, बचत खातों पर नई मुसीबत

प्राकृतिक आपदाएं भी देश के ऊपर मंडरा रही

देश में 24 मार्च से लगातार लॉकडाउन के बाद भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इस बीच अब अनलॉक 1 के चलते कई तरह की रियायते भी दी जा रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाएं भी देश के ऊपर मंडरा रही हैं। आज ही महाराष्ट्र और गुजरात से चक्रवात तूफान निसर्ग भी टकरा रहा है, ऐसे में इस बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर हर किसी की नज़र है।

अनलॉक की ओर बढ़ चला

बता दें, पिछले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने सीआईआई के कार्यक्रम में कहा था कि देश अब लॉकडाउन को भूल कर अनलॉक की ओर बढ़ चला है। पीएम मोदी ने कारोबारियों को ये विश्वास दिलाया था कि सरकार उनके साथ है और एक बार फिर देश की अर्थव्यवस्था को तेजी से रफ्तार दी जाएगी।

गौरतलब है कि 31 मई को देश में लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्त हुआ था। इसके बाद यानी 1 जून से ही अनलॉक-1 की प्रक्रिया भी शुरु हो गई हैं। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए और देशवासियों को थोड़ी राहत देते हुए मोदी सरकार ने कई रियायते दी हैं।

ये भी पढ़ें…चीन की ‘रेअर’ मसल्स: बड़ा खतरा है भारत के लिए, धड़ाम होगी बाजार

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story