×

उद्धव सरकार के एक और मंत्री को हुआ कोरोना, 5 कर्मचारी भी संक्रमित

देश में कोरोना की रफ़्तार अब और तेज हो गयी है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया के टॉप 5 सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

Ashiki
Published on: 12 Jun 2020 3:22 AM GMT
उद्धव सरकार के एक और मंत्री को हुआ कोरोना, 5 कर्मचारी भी  संक्रमित
X

मुंबई: देश में कोरोना की रफ़्तार अब और तेज हो गयी है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया के टॉप 5 सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। भारत में सबसे ज्यादा इस महामारी मार महाराष्ट्र झेल रहा है। अकेले महाराष्ट्र में कोरोना के करीब एक लाख मामले सामने आये हैं। इसी बीच महाराष्ट्र एक और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है।

ये भी पढ़ें: पत्नी के निधन पर एक शख्स ने सोनू सूद से मांगी मदद, तो एक्टर ने दिया ऐसा जवाब

कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव

दरअसल महाराष्ट्र में एक और कैबिनेट मंत्री के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है। सिर्फ यही नहीं कैबिनेट मंत्री के पांच और निजी कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है। मामला सामने आने के तुरंत बाद मंत्री और उनके कर्मचारियों को आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि इसके पहले भी महाराष्ट्र में दो और कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

ये भी पढ़ें: बालू माफियाओं का खेल बदस्तूर जारी, DM ने हाथ किए खड़े, कही ये बात

दोबारा लॉकडाउन की आशंका

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। बीते दिनों सीएम उद्धव ने कहा था कि हम स्थिति का अनुमान लगा रहे हैं। संभव हुआ तो हमें एक बार फिर से राज्य में लॉकडाउन करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: राजधानी में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए इतने मरीज, दंग हो जाएंगे आप

सीएम उद्धव ने यह भी कहा है कि अगर नियमों का सही से पालन नहीं हुआ तो एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 3041 नए मामले सामने आए हैं वहीं राज्य में 58 लोगों की मौत भी हो गयी।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी सर्जिकल स्ट्राइक: सेना ने उड़ा दीं पाकिस्तान की 10 चौकियां, कांपे इमरान

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story