×

देश में कोरोना मरीजों की बाढ़: सिर्फ 24 घंटे में आए इतने नए केस, 648 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 37 हजार 724 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 648 लोगों की जान भी जा चुकी है। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11 लाख 92 हजार से ज्यादा हो चुका है।

Shreya
Published on: 22 July 2020 5:07 AM GMT
देश में कोरोना मरीजों की बाढ़: सिर्फ 24 घंटे में आए इतने नए केस, 648 लोगों की मौत
X

नई दिल्ली: देश में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन 35 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 37 हजार 724 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 648 लोगों की जान भी जा चुकी है। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11 लाख 92 हजार से ज्यादा हो चुका है। हालांकि इस बीच थोड़ी राहत की बात ये है कि एक दिन के अंदर 27 हजार 589 मरीज रिकवर होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। ये एक दिन में ठीक हुए मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 11 लाख 92 हजार 915

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11 लाख 92 हजार 915 हो चुका है। जबकि अब तक कोरोना की चपेट में आकर 28 हजार 732 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अब तक सात लाख 53 हजार 49 लोग बीमारी से रिकवर होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। यानी अब देश में कोविड-19 के चार लाख 11 हजार 133 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें: पत्रकार की अस्पताल में मौत, बेटियों के सामने मारी थी गोली, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

22 दिन के अंदर आए 6 लाख से ज्यादा मामले

बता दें कि बीते 22 दिनों के अंदर सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के छह लाख मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में 30 जून तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख 90 हजार के आसपास थी, जो कि 21 जुलाई तक बढ़कर लगभग बारह लाख तक पहुंच चुकी है। वहीं इस महीने यानी 21 दिनों के अंदर कुल 11 हजार लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई है, जो कि देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की कुल संख्या का करीब 40 फीसदी है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: भारत में जल्द आएगी वैक्सीन, सिर्फ इतनी होगी कीमत

महाराष्ट्र में मिले आठ हजार 369 नए मरीज

देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाला राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर लगातार कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगवार को अकेले महाराष्ट्र में कोविड-19 के आठ हजार 369 केस मिले हैं। इसमें से मुंबई से ही सिर्फ 992 केस सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन लाख 27 हजार 31 हो गई है। अगर बात करें मुंबई की तो यहां पर अब तक एक लाख तीन हजार 368 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रैगन अभी भी दिखा रहा चालबाजी, बफर जोन से पीछे नहीं हटी चीनी सेना

दिल्ली में फिर आए ज्यादा मामले

इसके अलावा तमिलनाडु में चार हजार 965, आंध्र प्रदेश में चार हजार 944, उत्तर प्रदेश में दो हजार 152 नए मामले मिले हैं। दिल्ली में कोरोना मामले जहां कम होने की खुशी सभी के चेहरे पर थी तो मंगलवार को एक बार फिर से यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को यहां पर एक हजार मामले सामने आए थे, जबकि मंगलवार को ये संख्या एक हजार 349 रही। जबकि 27 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 25 हजार 096 हो चुकी है। हालांकि इनमें से एक लाख छह हजार 118 लोग ठीक भी हो चुकी हैं और तीन हजार 690 लोग की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने के बाद तड़पते रहे लोग, शहर में फैली दहशत

अब तक हुए एक करोड़ 43 लाख 81 हजार 303 टेस्ट

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, अब तक देश भर में कोरोना के एक करोड़ 43 लाख 81 हजार 303 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में तीन लाख 33 हजार 395 लोगों की जांच की गई है। वहीं भारत कोरोना महामारी से प्रभावित होने वाले देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बना हुआ है। भारत अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इसके साथ ही देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे/तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: मैथेमैटिक्स गुरू ने छात्र के नाम लिखा पत्र, कहीं दिल को छू जानें वाली बातें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story