×

भारत ने इस मामले में पड़ोसी देशों को बहुत पीछे छोड़ा, जानिये क्या है वजह

भारत में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। देश में बुधवार तक संक्रमित मरीजों के आंकड़े ने 11 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि 377 लोगों की मौत हो चुकी है।

Shreya
Published on: 15 April 2020 6:09 AM GMT
भारत ने इस मामले में पड़ोसी देशों को बहुत पीछे छोड़ा, जानिये क्या है वजह
X
भारत ने इस मामले में पड़ोसी देशों को बहुत पीछे छोड़ा, जानिये क्या है वजह

नई दिल्ली: भारत में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। देश में बुधवार तक संक्रमित मरीजों के आंकड़े ने 11 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि 377 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इसमें राहत की बात ये भी है कि इस दौरान 1300 से ज्यादा मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। भारत ने पश्चिमी देशों की तुलना में कोरोना की स्थिति को अच्छे से संभाली है।

अगर पिछले साल अक्टूबर 2019 में आए ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स की बात की जाए को उसमें भारत की रैंकिंग 57वें नंबर पर थी। जबकि पड़ोसी देश इस लिस्ट में काफी नीचे थे। तो चलिए आपको बताते हैं कि ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स और वर्ल्डओमीटर के मुताबिक भारत और देश के पड़ोसी देशों की क्या स्थिति है। कौन कितनी सही से कोरोना वायरस की स्थिति को संभाल पा रहा है।

यह भी पढे़ं: अब तिल तिलकर मरेंगे जैश के आतंकी, हुआ कोरोना, पाक का भी इलाज से इंकार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जॉन हॉपकिन्स सेंटर फॉर हेल्थ सिक्योरिटी और द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट मिलकर ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स को प्रकाशित करती है। ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स में अलग-अलग देशों की आबादी, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य सेवाएं, बीमारी या महामारी से लड़ने की तैयारियां देखी जाती हैं।

भारत में कुल 10,500 से ज्यादा लोग संक्रमित

अगर भारत की बात की जाए तो जॉन हॉपकिन्स, वर्ल्डओमीटर जैसे वेलसाइट्स के मुताबिक (कल तक के आंकड़ों के मुताबिक) भारत में कोरोना वायरस से कुल 10,500 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस बीमारी से 1205 लोग रिकवर हो चुके हैं और अपने-अपने घर लौट चुके हैं। अगर भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए मालूम होता है कि यहां पर मरने वालों की दर 3.50 फीसदी से भी कम है।

यह भी पढे़ं: भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की कोरोना से मौत, सबसे ज्यादा खतरे में ये लोग

46.5 अंक के साथ भारत 57वें स्थान पर

ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स में भारत को 46.5 अंक मिले हैं और इसके साथ ही भारत की रैंकिग 57वें स्थान पर थी। भारत अपने पड़ोसी देशों की तुलना में हर मामलों में कई बेहतर है। इस लिस्ट में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 35.5 अंकों के साथ 105वें स्थान पर है। वहीं बांग्लादेश की रैंकिग 35.0 अंकों के साथ 113 पर है जबकि श्रीलंका की रैंकिंग 33.9 अंकों के साथ 120वें स्थान पर है।

बचाव श्रेणी में भी भारत सबसे आगे

इसके अलावा भारत को बचाव श्रेणी में 34.9 अंक मिले हैं। वहीं बचाव श्रेणी में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के 24.1 अंक, बांग्लादेस के 27.3 अंक और श्रीलंका 24.1 अंक है। यानी किसी भी महामारी से अपने नागरिकों को बचाने के मामले में भारत अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से बहुत ज्यादा बेहतर है।

यह भी पढे़ं: ऐसा वीडियो बनाया, देखते-देखते एक्ट्रेस के वायरल हो गए फोटोज

बीमारी की पहचान के मामले में ये देश आगे

वहीं बीमारी की पहचान के मामले में भारत को 47.4 अंक मिले हैं। पाकिस्तान को 41.7, बांग्लादेश को 50.9 अंक और श्रीलंका को 43.0 अंक दिए गए हैं। इस मामले में भारत बांग्लादेश से कुछ अंक पीछे है। लेकिन अपने अन्य प़ड़ोसी देश से काफी ज्यादा बेहतर है।

इस मामले में भी भारत सबसे आगे

किसी भी बीमारी या महामारी के वक्त देश का रेसपॉन्स कैसा है, यह जानना बेहद जरुरी है। इस मामले में भारत अपने पड़ोसी देशों से कई आगे है। ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स में इस मामले में भारत को 52.4 अंक मिले हैं। पाकिस्तान को 38.7 अंक, बांग्लादेश को 23.1 और श्रीलंका को 26.4 अंक दिए गए हैं। यानि भारत की मेडिकल सेवाएं पड़ोसी देशों से ज्यादा जल्दी किसी बीमारी पर सक्रिय होती हैं।

यह भी पढे़ं: लॉकडाउन में बीवी से मांगी चाय, मना करने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला

नागरिकों की सेहत में भी भारत को सबसे ज्यादा अंक

वहीं अगर देश के नागरिकों की सेहत की बात की जाए तो इस मामले में भी भारत पड़ोसी मुल्कों से आगे है। इस मामले में भारत को 42.7 अंक मिले हैं। वहीं पाकिस्तान को 19.9 अंक, बांग्लादेश को 14.7 और श्रीलंका को 16.9 अंक मिले हैं। पड़ोसी देशों की तुलना में भारत के लोगों की सेहत बेहद अच्छी है। यानि भारत के नागरिकों की प्रतिरोधन क्षमता ज्यादा बेहतर है।

इस मामले में पीछे है भारत

बीमारियों और महामारियों से लड़ने के लिए जरुरी हैं नियम कानून। नियम बनाकर इन्हें लागू कराने में बांग्लादेश आगे है। इस मामले में उसको 52.5 अंक मिले हैं। जबकि, पाकिस्तान को 49.7, भारत को 47.7 और श्रीलंका को 41.7 अंक मिले हैं। यानि भारत इस मामले में बांग्लादेश और पाकिस्तान से पीछे है। और यहां नियम भी ढिलाई से लागू होते हैं।

यह भी पढे़ं: खतरे में जान: महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी, दहशत में पूरा माहौल

महामारियों से किस देश को कितना खतरा

वहीं महामारियों से खतरे की बात करें तो इस मामले में सबसे अधिक सुरक्षित है श्रीलंका। इस मामले में श्रीलंका को 56.7 अंक मिले हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है, भारत को 54.4 अंक मिले हैं। बांग्लादेश को 44.0 अंक और पाकिस्तान को 38.7 अंक मिले हैं। यानि पाकिस्तान की हालत इस मामले में सबसे बेकार है। पाकिस्तान सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

बता दें कि अब तक पाकिस्तान में कोरोना से 5700 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। बांग्लादेश में 1012 से ज्यादा लोग और श्रीलंका में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 219 लोग आए हैं। वहीं अगर महामारी के चलते हुई मौतों की बात करें तो पाकिस्तान में अब तक 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश में 209 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि श्रीलंका में सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढे़ं: लाॅकडाउन में घर से बाहर न निकलें, अगर कोई मदद चाहिए तो इन नंबरों पर करें काॅल

Shreya

Shreya

Next Story