×

चीन का बड़ा धोखा: घायल जवान ने बताई पूरी सच्चाई, दर्दनाक था वो दिन

 पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसात्मक झड़प में हिंदुस्तानी सेना के जवान सुरेंद्र सिहं घायल हो गए थे।

Vidushi Mishra
Published on: 18 Jun 2020 1:50 PM GMT
चीन का बड़ा धोखा: घायल जवान ने बताई पूरी सच्चाई, दर्दनाक था वो दिन
X

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसात्मक झड़प में हिंदुस्तानी सेना के जवान सुरेंद्र सिहं घायल हो गए थे। इनका इलाज लद्दाख के सैनिक अस्पताल में चल रहा, जहां पर इनको 12 घंटे बाद होश आया है। सुरेंद्र ने होश में आने के बाद गलवान घाटी में हुई पूरी वारदात को बताया। इसके साथ ही वीर जवान सुरेंद्र ने चीन के पूरे षड़यंत्र की कहानी बताई है।

ये भी पढ़ें... चीनी राष्ट्रपति की जूतों से पिटाई, ऐसे जमकर हुआ यहां विरोध

चीन की तरफ से 1000 से ज्यादा जवान

गलवान घाटी में झड़प के समय घायल हुए भारतीय सेना के जवान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी सैनिकों ने धोखे से गलवान घाटी से निकलने वाली नदी पर अचानक भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया।

लगभग 4 से 5 घंटे तक नदी में ही सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष चलता रहा। उस समय भारत के लगभग 2 से ढाई सौ जवान मौजूद थे और चीन की तरफ से 1000 से ज्यादा जवान थे।

आगे उन्होंने बताया कि गलवान घाटी की नदी में हाड़-मांस को गला देने वाले ठंडे पानी में यह लड़ाई चलती रही। उनका कहना था कि जहां ये लड़ाई हुआ उस नदी के किनारे मात्र एक आदमी के लिए निकलने की जगह थी।

ये भी पढ़ें...चीन को कड़ी चेतावनी: खुलेआम BJP सांसद ने ललकारा, कहा कि अब समय आ गया है

सैनिकों को अच्छा सबक सिखा सकते थे

ऐसे में भारतीय सैनिकों को संभलने में भारी परेशानी हुई, लेकिन भारतीय सैनिक किसी से कम नहीं थे। भारतीय सैनिक भी चीन के सैनिकों को अच्छा सबक सिखा सकते थे लेकिन हम पर उन्होंने साजिश के तहत और धोखे से हमला किया।

सुरेंद्र ने फोन पर बात करते हुए बताया कि अब वह स्वस्थ हैं और लद्दाख के सैनिक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उनके एक हाथ में फैक्चर है और सिर में करीब एक दर्जन टांके लगे हैं।

उन्होंने उस घटना के बारे मे बात करते हुए कहा कि 5 फुट गहरे पानी में करीब 5 घंटे चले संघर्ष में सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए थे और अन्य सैनिकों ने उन्हें बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें...चीन का नया वार: भारतीय मजदूरों पर निकाला गुस्सा, आखिर क्यों किया ऐसा

12 घंटे बाद होश आया

उन्हें तब तक होश था इसके बाद उन्हें लद्दाख के हॉस्पिटल में ही आकर करीब 12 घंटे बाद होश आया। इसके साथ ही उनका कहना है कि इस झगड़े में उनका मोबाइल और अन्य कागजात भी नदी के पानी में कहीं गिर गए।

वीर जवान सुरेंद्र सिंह राजस्थान के अलवर जिले के नौगांवा ग्राम के रहने वाले हैं। इस घटना की सूचना के बाद से परिजन चिंतित हैं लेकिन लद्दाख के अस्पताल में भर्ती सुरेंद्र सिंह से फोन पर परिजनों की बात होने के बाद उनकी जान में जान आई है।

परिवार वाले ईश्वर से सभी घायल जवानों के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। घायल जवान सुरेंद्र सिंह की पत्नी, बच्चों के साथ अलवर के सूर्य नगर नई बस्ती में रहती हैं। जबकि घायल जवान के माता पिता और भाई का परिवार गांव में रहता है।

ये भी पढ़ें...चीन को तगड़ा झटका: रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, करोड़ों का ठेका किया कैंसिल

धवार को दोपहर में फोन आया था

बात करते हुए वीर जवान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय सैनिक किसी भी दुश्मन देश के सैनिकों से निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

वीर सैनिक सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर में फोन आया था तो उन्होंने बस इतना ही बताया गया कि झगड़े में उनके बेटे के सिर में चोट लगी है और अब वह पूरी तरह से ठीक है।

लेकिन बेटे की तबीयत को लेकर परिवार जन चिंतित भी हैं और भगवान से दुआ कर रहे हैं कि बेटे समेत सभी सैनिक जो वहां घायल हुए हैं भगवान उनको शीघ्र स्वस्थ करें। इस तरफ से चीन के चाल का शिकार हुए जवानों को शहीद होना पड़ा। लेकिन देश जवानों के इस बलिदान का बदला चीन से जरुर लेगा।

ये भी पढ़ें...मिली खुशखबरी: इस देश ने तैयार की कोरोना वैक्सीन, शुरू किया ह्यूमन ट्रायल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story