×

सेना में हिंसक झड़प: शहीद हो गए हमारे जांबाज जवान, शोक में देश

भारत और चीन के बीच सोमवार रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान के शहीद हो गए। वहीं चीन को भी इस झड़प में काफी नुकसान हुआ है।

Shreya
Published on: 16 Jun 2020 11:42 AM GMT
सेना में हिंसक झड़प: शहीद हो गए हमारे जांबाज जवान, शोक में देश
X
LAC FACEOFF

बीजिंग: भारत और चीन के बीच सोमवार रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान के शहीद हो गए। वहीं चीन को भी इस झड़प में काफी नुकसान हुआ है। चीन के तरफ 5 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 11 सैनिक घायल हैं।

चीनी सैनिकों ने किया लाठी-डंडों और पत्‍थरों का इस्‍तेमाल

हालांकि यह भी दावा किया जा रहा है कि झड़प के दौरान किसी तरह की कोई गोली नहीं चली है। दोनों देश की सेनाओं के बीच हाथापाई हुई थी। झड़प के दौरान चीनी सैनिकों ने लाठी-डंडों और पत्‍थरों का इस्‍तेमाल किया था। वहीं इस दौरान भारतीय सेना के तीन जवान किस तरह शहीद हुए हैं, इस पर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें: सलमान परिवार पर शक: सुशांत की मौत से जुड़े हैं तार, इसने लगाए गंभीर आरोप

भारतीय सैनिकों के साथ की धक्कामुक्की

ऐसी आशंका है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के साथ धक्कामुक्की की। जिस वजह से भारतीय सैनिक फिसलकर खाई में जा गिरे। हालांकि सेना की तरफ से इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है। सेना का कहना है कि गलवान घाटी में हालात सुधारने के लिए दोनों देशों के मेजर जनरल के बीच बातचीत चल रही है।

झड़प में दोनों ओर के सैनिक मारे गए

इस झड़प में दोनों ओर के सैनिक मारे गए हैं। भारत ने तीन सैनिक खोए हैं। वहीं दूसरी ओर चीन की तरफ भी काफी नुकसान हुआ है। चीन के पांच सैनिक मारे गए है, जबकि 11 घायल हैं। झड़प के दौरान चीनी सैनिकों की तरफ से लाठी-डंडों और पत्‍थरों के इस्‍तेमाल की बात भी कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार फेलः यहां आइसोलेशन वार्ड में उपचार के अभाव में निकला दम

1975 के बाद पहली बार बने ऐसे हालात

बता दें कि भारत-चीन सीमा पर ऐसे हालात 1975 के बाद पहली बार बने हैं। जब भारत के जवान शहीद हुए हों। दोनों देशों के बीच मई महीने से ही LAC पर विवाद जारी है। तनाव की शुरूआत पांच मई से हुई थी। जब दोनों देशों की सेनाएं आपस में भीड़ गई थी। पांच मई को हुई घटना के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई राउंड बातचीत हो चुकी है। जिसमें ये तय हुआ कि सीमा पर तनाव कम किया जाए या फिर डी-एक्सकेलेशन किया जाए।

राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ की बैठक

इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देने की तैयारियां शुरू कर दी है। झड़प के मामले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक आवास पर तीनों सेना प्रमुखों और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बड़ी बैठक की। पूर्वी लद्दाख के हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: चीन विवाद पर अखिलेश ने केंद्र को घेरा, कहा स्पष्टीकरण दे सरकार

चीन से सारा दोष भारत पर ही मढ़ा

इस घटना पर चीन की भी प्रतिक्रिया सामने आई। चीन से सारा दोष भारत पर ही मढ़ दिया है। बीजिंग का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने सीमा को अवैध रूप से पार किया और चीनी सैनिकों पर हमला किया है। इसी दौरान सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

एक तरफ तो भारत पर आरोप लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत से एक तरफा कार्रवाई ना करने की अपील भी की है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ऐसी स्थिति में एकतरफा कार्रवाई ना करे। चीन ने बातचीत के जरिए मसला सुलझाने की बात की है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में राम सिंह के नाम से रहता है ये दुर्दांत डकैत, बेची थी कोठी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story