×

हवस का पुजारी जेठ: महिला का कर दिया ऐसा हाल, सामने आई वजह

पत्नी के सामने ही जेठ ने अपनी भाभी का खून कर दिया। बताया जा रहा है कि जेठ भाभी को देह व्यापार में शामिल करना चाह रहा था, जिसके लिए मृतका ने इनकार कर दिया था।

Shreya
Published on: 10 Aug 2020 8:59 AM GMT
हवस का पुजारी जेठ: महिला का कर दिया ऐसा हाल, सामने आई वजह
X
Brother in law murdered his bhabhi

पानीपत: हरियाणा से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर पत्नी के सामने ही जेठ ने अपनी भाभी का खून कर दिया। बताया जा रहा है कि जेठ भाभी को देह व्यापार में शामिल करना चाह रहा था, जिसके लिए मृतका ने इनकार कर दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में फतेहपुरी चौक का बताया जा रहा है।

हॉस्पिटल में महिला ने तोड़ा दम

रविवार देर शाम फतेहपुरी चौक पर एक व्यक्ति ने एक कविता नाम की महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में औरत गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वारदात के वक्त घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशबीन बने तमाशा देखते रहे। कोई भी महिला को बचाने के लिए आगे नहीं आया। इस बीच वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने औरत को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सिविल हॉस्पिटल ले गए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां: अब कृष्णानंद हत्या कांड का खुलासा, सामने आई सच्चाई

आरोपी की पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

घटना के बाद में यह खुलासा हुआ कि मृतक महिला के जेठ ने ही उस पर हमला किया था। वहीं, आरोपी की पत्नी प्रिया का कहना है कि वह अपनी देवरानी (कविता) के साथ अपने सुसराल से अलग रहती है, क्योंकि दोनों के पति लड़की सप्लाई करने का धंधा करते हैं। वो दोनों उन्हें भी इस देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाह रहे थे, जिसके लिए वो उन पर दबाव बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: सबसे भयानक भूकंप: कांप उठे घरों में सो रहे लोग, सहमे लोगों में डर का माहौल

Crime

ससुराल के सभी लोग इस धंधे में हैं शामिल

प्रिया ने बताया कि उसके ससुराल के सभी लोग इस धंधे में शामिल हैं। वहीं, प्रिया और कविता दोनों यह काम नहीं करना चाहती थीं, इसलिए दोनों ने अलग मकान लेकर अपने सुसरात से दूर रहना शुरू कर दिया था। प्रिया ने बताया कि वह जेठानी के साथ बच्ची को दवाई दिलवाने बाजार गई थी। रास्ते में एक ठेले पर खाने के लिए रूके थे। इसी दौरान कविता के जेठ यानी उसके पति ने कविता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: अस्पताल पहुंचे दिनेश शर्मा: अचानक तबीयत हुई खराब, मचा हड़कंप

पुलिस को फोन कर दी थी सूचना

प्रिया ने कहा कि मेरे पति ने कविता पर पर जानलेवा हमला किया है। उसने चाकू से हमला किया। प्रिया ने बताया कि वह जब हमारे पीछे आ रहा था, तो मैंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया था कि हमारे पीछे कुछ गुंडे आ रहे हैं। मेरे पति का नाम भगत है, जो हमसे गलत धंधा करवाना चाहता था, जिसके चलते हम अलग रहने लगे थे, हम दोनों इकट्ठे रहती थीं।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी बड़ी खबर: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को कोरोना, अस्पताल में हुए भर्ती

शुरू कर गई मामले की जांच

वहीं मृतक महिला के जेठ भगत को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि हमें महिला पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। हम जब मौके पर पहुंचे तो महिला को सिविल हॉस्पिटल ले जाया चुका था। हॉस्पिटल में महिला ने दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: धमाके से कांपी दुनिया: 150 लोगों के उड़े चीथड़े, कभी नहीं भूल पाएंगे मंजर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story