×

गूगल का शानदार डूडलः क्या आपने देखा, कैसे मना रहा है स्वतंत्रता दिवस

आज पूरे देश में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न का माहौल है। वहीं गूगल भी हर साल की तरह इस बार भी अपने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2020 5:02 AM GMT
गूगल का शानदार डूडलः क्या आपने देखा, कैसे मना रहा है स्वतंत्रता दिवस
X

नई दिल्ली: आज पूरे देश में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न का माहौल है। वहीं गूगल भी हर साल की तरह इस बार भी अपने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दरअसल आजादी के इस खास अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने शानदार डूडल (Doodle) बनाया है। गूगल में स्वतंत्रता दिवस के डूडल में भारत के आर्ट और संगीत को दर्शाया है।

ये भी पढ़ें: पुलिस ने किया ऐसा कामः महामहिम ने बुला लिया राष्ट्रपति भवन, जानें क्या है वजह

भारतीय संगीत की विविधता

गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर अपने डूडल में भारतीय संगीत की विविधता को दिखाया है। गूगल इस खास डूडल के जरिए भारत की आजादी का जश्न मना रहा है। इसमें गूगल ने शहनाई, तुतेरी, ढोल, वीणा को दर्शाया है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के आर्टिस्ट सचिन घानेकर द्वारा डिजाइन किए गए इस डूडल में भारतीय संगीत की विविधता को दर्शाया गया है।

गूगल का शानदार डूडल

ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों के हाल बेहाल: 24 घंटे में मिले इतने संक्रमित, फैला कोरोना का आतंक

गूगल ने अपने डूडल में वाद्य यंत्रों के जरिये भारतीय संगीत की झलक को पेश किया है। इसके आलावा डूडल पर क्लिक करने पर India Independence Day से जुड़े सर्च रिजल्ट खुल रहे हैं। गूगल हर साल इसी तरह से स्वतंत्रता दिवस पर डूडल बनाकर आजादी का जश्न मनाता है।

ये भी पढ़ें: भारतीय ध्यान दें! अमित शाह ने की बड़ी अपील, स्वतंत्रता दिवस पर कही ये बात

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आजादी का जश्न

गौरतलब है कि हिन्दुस्तान 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। इसलिए पूरा देश 15 अगस्त को राष्ट्रीय त्यौहार स्वतंत्रता दिवस के रूप में सेलिब्रेट करता है। इस दिन जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूल, कॉलेज में भी विशेष प्रोग्राम किया जाता है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: UP के 23 जाबांज पुलिस अफसर: लिस्ट में शामिल इनका नाम, मिलेगा वीरता पुरस्कार

Newstrack

Newstrack

Next Story