×

भगौड़ी-लुटेरी दुल्हन: रचाई 3 शादियां ठगे करोड़ों रुपये, ऐसे बुना प्रेमजाल

झारखंड के चतरा से एक अजब-गजब हैरान कर देने वाली घटना समाने आई है। चतरा के इटखोरी की प्रियंका कुमारी पर शादी कराने वाली साइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से एक नहीं, तीन-तीन युवकों से ठगी और विदेश भागने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Newstrack
Published on: 7 Aug 2020 12:18 PM GMT
भगौड़ी-लुटेरी दुल्हन: रचाई 3 शादियां ठगे करोड़ों रुपये, ऐसे बुना प्रेमजाल
X
भगौड़ी-लुटेरी दुल्हन: रचाई 3 शादियां ठगे करोड़ों रुपये, ऐसे बुना प्रेमजाल

रांची। झारखंड के चतरा से एक अजब-गजब हैरान कर देने वाली घटना समाने आई है। चतरा के इटखोरी की प्रियंका कुमारी पर शादी कराने वाली साइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से एक नहीं, तीन-तीन युवकों से ठगी और विदेश भागने के गंभीर आरोप लगे हैं। बड़ी बात तो ये है कि प्रियंका इतनी ज्यादा चालाक थी, उसने जाल में लड़कों को फंसाने के लिए अलग-अलग राज्यों के लड़कों को अपना मोहरा बनाया और लाखों का जाल बुना।

ये भी पढ़ें... रिया-पुलिस कनेक्शन: सामने आई फोन-कॉल डिटेल्स, इस बात का हुआ खुलासा

एक करोड़ रुपये ठगे और रफ्फूचक्कर

ऐसे में ये बताया जा रहा है कि प्रियंका शादी डॉट कॉम से सबसे पहले गिरिडीह के निलय कुमार नाम के लड़के के साथ संपर्क में आई और उसके साथ रांची में शादी भी की थी। लेकिन दो साल बाद निलय और प्रियंका के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे। इस बीच प्रियंका ने निलय से एक करोड़ रुपये ठगे और रफ्फूचक्कर हो गई।

फिर कुछ दिन बाद दुबारा शादी डॉट कॉम पर प्रियंका ने खुद को अविवाहित बताते हुए गुजरात के राजकोट में अमित मोदी नाम के युवक को फंसाया और शादी करके उसके साथ रहने लगी। अब यहां परिवार के आर्थिक तंगी का बहाना देकर उसने अमित से करीब 40 से 45 लाख रुपये लिए।

शादी शादी

ये भी पढ़ें...बाढ़ बनी खौफनाक: एक झटके में तबाह कई जिंदगियां, अभी भी जारी रेड अलर्ट

अमित के पास लौटी ही नहीं

और यहां अमित मोदी के साथ कुछ महीने रहने के बाद प्रियंका ने बताया कि उसकी बहन को घर दिल्ली में शिफ्ट करना है। इसलिए उसे दिल्ली जाना होगा। इसके बाद युवती दिल्ली के नाम से घर से निकली और कभी वापस अमित के पास लौटी ही नहीं।

जब अमित को बाद में पता चला कि 29 दिसंबर 2018 को प्रियंका ने पुणे के सुमित दशरथ पवार नाम के शख्स से शादी कर ली है और उसके साथ वह कैलिफोर्निया चली गई।

अब जाकर इस पूरे मामले का भांडा तब फूटा जब सुमित की मां ने प्रियंका के मोबाइल पर अमित का कॉल देखा। सुमित की मां ने अमित के साथ प्रियंका की फोटो देखी।

ये भी पढ़ें...चारों तरफ हाहाकार: तबाही तबाह कर रही लाखों जिंदगियां, आफत का है ये मंजर

शादी शादी

प्रियंका के बारे में जानकारी ली

तो जब सुमित की मां ने अमित को फोन कर प्रियंका के बारे में जानकारी ली तो सच्चाई सामने आई। इसके बाद उन्होंने पुणे पुलिस से शिकायत की और जांच शुरू हुई। इसके बाद युवती के तार राजकोट और चतरा जिले से जुड़े हैं।

जानकारी देते हुए इटखोरी थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि पुणे पुलिस ने इस मामले में चतरा पुलिस से जांच करने को कहा है। इसके साथ ही पासपोर्ट ऑफिस में गलत जानकारी दिए जाने को लेकर प्रियंका पर लगे आरोपों की जांच हो रही है। सभी तथ्यों को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...आतंक का खात्मा: डर के मारे कांप उठा पाकिस्तान, अब नहीं कोई सपोर्ट सिस्टम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story