×

इन खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी जंग, करेंगे वाहवाही

भारतीय खिलाड़ी खेलों में तो देश के खेलते हुए देखे ही जाते हैं। अब उनमें से कुछ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देशभर में लॉकडाउन के दौरान...

Ashiki
Published on: 28 March 2020 3:53 AM GMT
इन खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी जंग, करेंगे वाहवाही
X

भारतीय खिलाड़ी खेलों में तो देश के खेलते हुए देखे ही जाते हैं। अब उनमें से कुछ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देशभर में लॉकडाउन के दौरान पुलिस की ड्यूटी निभा रहे हैं। वे सड़कों पर उतरकर लोगों से अपने घरों में रहने का आग्रह कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी अब रियल हीरो

विश्व कप विनर क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा, हाकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह, राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अखिल कुमार और एशियाई खेल चैम्पियन कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर सभी पूर्णकालिक पुलिस अधिकारी हैं। खेलों में उनकी इन उपलब्धियों के कारण ही उन्हें यह नौकरी मिली है।

ये पढ़ें- फिर आएगा कोरोना! वैज्ञानिकों की चेतावनी, Covid-19 बन सकता है मौसमी बीमारी

आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों का इस दौरान क्या कहना है। इन लोगों को कहना है कि इस समय देश के सामने अलग तरह की चुनौती है। इससे लड़ना भी हमारा धर्म है।

ये पढ़ें- शर्मनाक वारदात: 9 लोगों ने लड़की से किया गैंगरेप, मरा समझ जंगल में…

जोगिंदर शर्मा: डीएसपी हरियाणा पुलिस (2007 टी-20 विश्वकप फाइनल के हीरो)

इस समय एक अलग तरह की चुनौती सामने है। हमारी ड्यूटी सुबह छह बजे से शुरू हो जाती है जिसमें लोगों को जागरूक करना, बंद का पालन करना और चिकित्सा सुविधायें देना शामिल है।

ये पढ़ें- मालकिन से बिल्ली में पहुंचा कोरोना वायरस, खुलासे से मचा दुनिया भर में हड़कंप

राजपाल सिंह: मोहाली में डीएसपी (हॉकी टीम के पूर्व कप्तान)

मैं पुलिस की पूर्णकालिक नौकरी कर रहा हूं और इस समय मुख्य काम लॉकडाउन का पालन कराना है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराने पर भी हमारा जोर है।

ये पढ़ें- Live: कोरोना से 66 मरीज हुए रिकवर, आज से यहां शुरू हुई होम डिलवरी

मुक्केबाज अखिल कुमार: डीएसपी, गुरुग्राम (2006 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन)

लोग सहयोग कर रहे हैं। जरूरी सामान मिलने से ज्यादा घबराहट भी नहीं है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही यह वायरस रूक सकेगा। लोग भी समझ रहे हैं।

ये पढ़ें- Live: कोरोना से 66 मरीज हुए रिकवर, आज से यहां शुरू हुई होम डिलवरी

मुक्केबाज जितेंद्र कुमार: डीएसपी हरियाणा पुलिस, रेवाड़ी (2006 राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता)

हम अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं । हम जमीन से जुड़े हैं और हमें पता है कि भूख क्या होती है।

ये पढ़ें- कोरोना के कहर के साथ भूकंप के झटकों से हिला यह प्रदेश, रातभर सो नहीं पाए लोग..

अजय ठाकुर: हिमाचल प्रदेश पुलिस, बिलासपुर (2016 कबड्डी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य)

हम मास्क, दस्ताने और सैनेटाइजर्स लेकर चलते हैं लेकिन सबसे बड़ी सुरक्षा यही है कि लोग सड़क पर न उतरे।

ये पढ़ें- अमेरिका के पनामा में एक क्रूज में 4 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत

Ashiki

Ashiki

Next Story