×

दिल्ली समेत सभी मेट्रो बंद, UP के 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन

भारत में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच अमरिंदर सरकार ने पंजाब को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 March 2020 8:48 AM GMT
दिल्ली समेत सभी मेट्रो बंद, UP के 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन
X

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच अमरिंदर सरकार ने पंजाब को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। इससे पहले शनिवार रात को राजस्थान में लॉकडाउन किया गया था। पंजाब देश का दूसरा राज्य है, जिसे लॉकडाउन किया गया है। उत्तराखंड में लाॅकडाउन कर दिया गया है, तो तो वहीं पश्चिम बंगाल में कल शाम 4 बजे से लाॅकडाउन होगा।

तो वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लाॅकडाउन का एलान किया है। जिन जिलों में लाॅकडाउन किया गया है उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, लखीमपुर, नोएडा और गाजियाबाद शामिल हैं।

बिहार सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की है। बिहार के मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन होगा। हालांकि इस दौरान सारी जरूरी सामान बिकते रहेंगे और जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें...कोरोना से जंग : लोग मर रहे लेकिन इस देश ने ठुकरा दी अमेरिकी पेशकश

झारखंड सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। रविवार शाम को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की। इस दौरान सभी सरकारी वाहनों की आवाजाही बंद होगी। सभी दुकानें, वाणिज्यिक संस्थान, कार्यालय, कारखाने, गोदाम, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। सभी पूजा स्थान और मंदिर भी बंद रखने का आदेश है।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, पुणे और नागपुर समेत चार शहरों को लॉकडॉउन कर दिया था। ओडिशा में 40 फीसदी लॉक डाउन रहेगा। अब इस बीच खबर सामने आ रही है रविवार शाम तक गुजरात सरकार और दिल्ली की केजरावील सरकार प्रदेश में लॉकडाउन एलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें...जनता कर्फ्यू: बसों को लेकर मची होड़, यात्रियों को हो रही परेशानी

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने देश भर में मेट्रो सेवाओं को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली मेट्रो, लखनऊ मेट्रो, नोएडा मेट्रो, कोलकाता मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो बंद हो गया है। दिल्ली मेट्रो 31 मार्च अब कोई सेवा नहीं देगी।

देश के लाॅकडाउन वाले जिलों की लिस्ट

राज्यों को केंद्र सरकार ने सलाह दी है कि देश के 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी जाए। ये 75 वो जिले हैं जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, अथवा जिन जिलों में कोरोना मरीज की वजह से कुछ लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें...कनिका पर बड़ी खबर, कोरोनो वायरस को लेकर आई ये रिपोर्ट

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 31 मार्च तक पूरे राजस्थान को बंद करने का आदेश दिया है। जरूरी चीजों की दुकान खुलने की इजाजत है। सीएम गहलोत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें बंदी का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें...Janata Curfew: PM मोदी बोले, कोरोना से जंग को बनाएं सफल, जानें किसने क्या कहा

बता दें कि इस लॉक डाउन के दौरान सभी बाजार, प्रतिष्ठान, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे । रोडवेज समेत परिवहन के सभी वाहनों का परिचालन भी रोक दिया गया है। यह फैसला 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें...यहां बंद हुआ पूरा राज्य: ओडिशा और महाराष्ट्र में भी लॉक डाउन

गौरतलब है कि कोरोना को मात देने के लिए रविवार को देशभर में जनता कर्फ्यू लागू है। इसका मकसद लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना है। ताकि कोरोना वायरस भारत में चीन, ईरान व इटली की तरह भारत में भी भयानक कहर न बरपा पाए। अभी तक भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आने से छह लोगों की मौतें हुई हैं। 348 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 32 लोग विदेशी हैं। रविवार को बिहार से पहला मामला सामने आया। इस मामले में पीडि़त व्यक्ति की मौत हो गई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story