×

मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों के लिए खतरा

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार तक गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में भी भीषण गर्मी का अनुमान है।

Vidushi Mishra
Published on: 23 May 2020 10:47 AM GMT
मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों के लिए खतरा
X

नई दिल्ली: मानसून ने अपना एहसास कराना शुरू कर दिया है लेकिन ऐसे में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित यूपी, मध्यप्रदेश, गुजरात में भयानक गर्मी पड़ रही है। बीते शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा, जो इस साल में अभी तक का सबसे ज्यादा है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में अभी लू का प्रकोप जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें...कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए कोरोना के 6654 नए केस, इतने लोगों की गई जान

25 मई के बाद मौसम

मौसम विभाग ने आगे बताया कि 25 मई के बाद मौसम बदल सकता है और प्री-मानसून एक्टिविटीज से तापमान में कमी आ सकती है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग हालातों को देखते हुए बताया कि यूपी और राजस्थान के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, दोनों राज्यों में शनिवार और रविवार को भीषण गर्मी पड़ सकती है। शुक्रवार को यूपी में झांसी सबसे गर्म रहा था।

साथ ही यहां 46.1°C तापमान दर्ज किया गया था। वहीं आगरा में 45.4°C, प्रयागराज में 45°C, कानपुर में 44.5°C और अलीगढ़ में 44°C पारा रहा। वहीं राजस्थान में चुरू में सबसे ज्यादा 46.2°C तापमान रहा। अगले 5 दिन राजस्थान के साथ ही पश्चिमी मध्यप्रदेश में गर्मी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें...भीषण आग-मचा हंगामा: फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, 80 मजदूर कर रहे थे काम

भीषण गर्मी का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार तक गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में भी भीषण गर्मी का अनुमान है।

साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार तक गर्मी की लहर जारी रहेगी।

आगे मौसम विभाग ने बताया कि असम , मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, बिहार, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें...मोदी सरकार के पांच ऐतिहासिक फैसले, एक साल में इतना बदल दिया भारत

देश के सबसे गर्म स्थान

झांसी (उत्तर प्रदेश): 46.1 डिग्री

पिलानी (राजस्थान): 46 डिग्री

नौगांव (मध्यप्रदेश): 45.8 डिग्री

बीकेनार (राजस्थान): 45.5 डिग्री

ये भी पढ़ें... आधा होटल खाली, रूम सर्विस भी नहीं

चुरू (राजस्थान): 4.6 डिग्री

गंगानगर (राजस्थान): 46.6 डिग्री

चंद्रपुर (महाराष्ट्र): 45.5 डिग्री

खजुराहो (मध्यप्रदेश): 45.5 डिग्री

कोटा (राजस्थान): 45.5 डिग्री

नागपुर (महाराष्ट्र): 45.6 डिग्री

ये भी पढ़ें... चर्च में गंदी हरकत: पादरी की सामने आई काली करतूत, वायरल हुई तस्वीरे

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story