×

Newstrack Top-5 खबरें: LAC तनाव पर राजनाथ के एलान से बंगाल में शाह की हुंकार तक

Newstrack. com पर पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें फटाफट। जानें देश दुनिया का पूरा हाल। 11 फरवरी की बड़ी खबरें पढ़ें यहां.

Shivani Awasthi
Published on: 11 Feb 2021 1:11 PM GMT
Newstrack Top-5 खबरें: LAC तनाव पर राजनाथ के एलान से बंगाल में शाह की हुंकार तक
X

लखनऊ: हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। Newstrack.com की ऐसी बड़ी खबरों की लिस्ट लाया है जिन पर दिनभर सबकी नजरे रहीं। आईए एक बार नजर डालते हैं आज की उन खबरों पर।

आज की Top-5 खबरें

प्रियंका गांधी प्रयागराज में

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बृहस्पतिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने गंगा स्नान से फ्रंट फुट पर खड़ा कर दिया है। सामान्य श्रद्धालु की तरह गंगा स्नान के लिए पहुंची प्रियंका गांधी ने नाव में बैठकर संगम का सफर पूरा किया और सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच गंगा में डुबकी लगाई।

पूरी खबर पढ़ें यहां- प्रियंका गांधी ने गंगा में लगाई डुबकी, नाव में बैठकर पहुंची संगम तट

राजनाथ का सदन में एलान- चीन भारत के बीच समझौता

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में भारत-चीन विवाद पर कहा कि भारत-चीन के बीच पैंगोंग लेक के पास विवाद पर समझौता हो गया है और दोनों देशों के सैनिक पीछे हटेंगे।

पूरी खबर पढ़ें यहां- LAC तनाव पर राजनाथ का एलान, हो गया चीन-भारत का समझौता, पीछे लौटी सेना

बंगाल में अमित शाह ममता पर भड़के

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी गुंडों के दम पर चुनाव जीतती हैं। अगर बंगाल में जय श्री राम नहीं बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान में बोलेंगे।

पूरी खबर यहां -इस बार ‘ममता’ को भी अपनी सीट ढूंढनी पड़ रही है कि कहां से चुनाव लड़े: अमित शाह

मोदी ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संबोधित

जनसंघ के सहसंस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की विदेश नीति दबाव से मुक्त होकर राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही है।

पूरी खबर पढ़े यहां-पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि: पीएम मोदी बोले- BJP में वंशवाद नहीं

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story