×

डोभाल से हिला चीन: अब नहीं बच पाएगा दुश्मन देश, भारत सिखाएगा ऐसा सबक

वहीं इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत-चीन सीमा की स्थिति का जायजा लिया। ऐसा कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को एक और उच्च स्तरीय बैठक बुला सकते हैं।

Shreya
Published on: 1 Sep 2020 8:42 AM GMT
डोभाल से हिला चीन: अब नहीं बच पाएगा दुश्मन देश, भारत सिखाएगा ऐसा सबक
X
NSA अजित डोभाल ने भारत-चीन सीमा की स्थिति का लिया जायजा

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच चीनी सेना ने 29-30 अगस्त को एक बार फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की नाकाम कोशिश की। पैंगोंग लेक (Pangong Tso) के पास घुसपैठ की कोशिश में लगे चीन के सैनिकों को इंडियन आर्मी ने मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें मारकर खदेड़ दिया। भारतीय सैनिकों के इस कदम से चीन बौखला गया है और हमेशा की तरह उसने भारत पर अपनी गलती मढ़ने की कोशिश की है।

NSA अजित डोभाल ने लिया स्थिति का जायजा

वहीं इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने भारत-चीन सीमा की स्थिति का जायजा लिया। डोभाल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत-चीन सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। ऐसा कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को एक और उच्च स्तरीय बैठक बुला सकते हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता हो रही है। यह वार्ता चुशुल/मोल्डो में हो रही है, जिसमें सीमा विवाद घटना पर चर्चा की जा रही है। सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें: भारत का रॉकेट लॉन्चर: चीन मांगेगा अब रहम की भीख, कांप रहा अब थर-थर

चीन ने भारत से किया यह आग्रह

भारत में मौजूद चीनी दूतावास ने भारत-चीन सीमा स्थिति पर बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने पेंगोंग त्सो के दक्षिणी तट पर एक बार फिर से एलएसी को अवैध रूप से पार करने की कोशिश की। चीन ने सीमावर्ती सैनिकों को नियंत्रित करने और सीमित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: दलितों पर अत्याचार: यूपी बन गया जंगलराज, योगी सरकार पर मायावती का हमला

चीन ने भारत को दी युद्ध की धमकी

भारतीय सैनिकों के इस कदम से बौखलाए चीन ने अब मांग की है भारत सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या कम करे। तो वहीं चीन के प्रोपेगैंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत को युद्ध की धमकी दी है। अखबार ने अपने संपादकीय में लिखा है भारत चीन की टक्कर में नहीं है। चीन के प्रोपेगैंडा और सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिजिन ने ट्वीट कर दावा किया है कि पैंगोंग झील विवाद का अंत भारत की हार में होगा।

यह भी पढ़ें: डरे अजय देवगन: पत्नी काजोल छोड़ रहीं भारत, बेटी की वजह से उठाया बड़ा कदम

Indian Army

क्या है पूरा मामला

बता दें कि लद्दाख में दोनों देशों के बीच ताजा झड़प पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित एक चोटी को लेकर हुई। ब्लैक टॉप नामक यह चोटी एलएसी के इस तरफ यानी भारतीय सीमा में है, लेकिन उसपर किसी देश का कब्जा नहीं हुआ करता था।

यह भी पढ़ें: बदल रहे नियम: आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर, तुरंत चेक कर लें इसे

चीन इस चोटी पर कब्जा करने की फिराक में था, जिसे भारतीय जाबांजों ने नाकाम कर दिया। इससे पहले गलवान घाटी में भी भारत और चीन की सेना एक दूसरे से टकरा चुकी है। जिसमें दोनों तरफ से सैनिकों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।

स्ट्रैटेजिक हाइट पर कब्जा

बता दें कि भारतीय सैनिकों ने PLA के जवानों को न केवल घुसपैठ से रोका बल्कि एक स्ट्रैटेजिक हाइट पर कब्जा भी कर लिया। बताया जा रहा है कि ये स्ट्रैटेजिक हाइट एलएसी पर भारत के क्षेत्र में निष्क्रिय था।

यह भी पढ़ें: IPL 2020: अब कौन बनाएगा धोनी को विजेता, क्योंकि अब रैना तो है ‘ना’

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story