×

भारत-पाक तनाव के बीच हिन्दू-मुस्लिम की हुई शादी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ भी सामान्य नही हैं वहीं कुछ हौरान कर देने वाली खबरें भी आ रही हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने एक भारतीय लड़की से शादी की है। जिसका नाम है- शामिया आरजू। 26 साल की शामिया आरजू हरियाणा की रहने वाली हैं। वह अमीरात एयरलाइन्स में फ्लाइट इंजीनियर हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 21 Aug 2019 2:14 PM GMT
भारत-पाक तनाव के बीच हिन्दू-मुस्लिम की हुई शादी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
X

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से भारत और पाकिस्तान में लगातार टकरार बनी हुई है। पाकिस्तान लगातार भारत की लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर कर रहा है। पिछले दिनों में पाकिस्तान की गोलाबारी से भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। लेकिन इसी बीच जहां भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ भी सामान्य नही हैं वहीं कुछ हौरान कर देने वाली खबरें भी आ रही हैं।

यह भी देखें... बहुत शर्मनाक: 150 छात्रों को किया गंजा, फिर करवाया ये काम

खबर ये है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने एक भारतीय लड़की से शादी की है। जिसका नाम है- शामिया आरजू। 26 साल की शामिया आरजू हरियाणा की रहने वाली हैं। वह अमीरात एयरलाइन्स में फ्लाइट इंजीनियर हैं। फिलहाल शामिया दुबई में रहती हैं और उनकी शादी भी दुबई में ही हुई है। हसन और शामिया को शादी के बाद भारत और पाकिस्तान से खूब बधाईयां मिल रही हैं।

सानिया मिर्ज़ा ने दी बधाई

सानिया ने लिखा- बधाई हो हसन। आप दोनों के जीवन भर प्यार और खुशियों की कामना करते हैं। अबकी आपको हमें नैन्डोज के अलावा कहीं और ट्रीट देनी होगी।

यह भी देखें... Oh No! YouTube अपना ये धांसू फीचर अगले महीने कर देगा बंद

हसन अली पेस बॉलर हैं। अब तक 9 टेस्ट मैच में 31, 53 वन-डे में 82 और 30 टी-20 में 35 विकेट ले चुके हैं। हसन के इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 148 विकेट है। हसन अली ने शादी से जुड़े (मेहंदी) की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

देखें वीडियो...

इनसे पहले इन पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारतीयों से की शादी

शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा

टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने 2010 में पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक से शादी की थी। अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे को जन्म दिया था। शोएब मलिक ने वर्ल्ड कप 2019 के बाद वन-डे इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया था।

यह भी देखें... पाकिस्तान में कभी भी हो सकता है इमरान का तख्तापलट, इनके हाथों में होगी कमान

मोहसिन खान और रीना रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय ने 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी लेकिन यह शादी बहुत दिन नहीं चल सकी थी। दोनों से सहमति से तलाक ले लिया था। मोहसिन 1980 से 1990 के दौरान पाकिस्तान के लिए खेले।

जहीर अब्बास और समीना अब्बास

दोनों ने 1988 में शादी की। शादी से पहले समीना अब्बास का नाम रीता लूथरा था। रीता इंग्लैंड में इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई करने गई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात जहीर अब्बास से हुई जिसके बाद दोनों करीब आए और शादी की। जहीर अब्बास को एशिया का ‘ब्रेडमैन’ भी कहा जाता है क्योंकि उनके खेलने का अंदाज ब्रेडमैन की तरह था।

यह भी देखें... पोर्न स्टार का बुरा हाल: सालो से पड़ी है सुरंग में, होती सबसे ज्यादा सर्च

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story