×

भारत को कड़ी चेतावनी: नई महामारी फैलने की जताई आशंका, PETA ने कही बड़ी बात

दुनियाभर में जानवरों के लिए काम करने वाली गैर-सरकारी संस्था PETA ने सरकार से देश में वेट मार्केट को तत्काल बंद करने की मांग की है।

Shreya
Published on: 6 July 2020 10:00 AM GMT
भारत को कड़ी चेतावनी: नई महामारी फैलने की जताई आशंका, PETA ने कही बड़ी बात
X

नई दिल्ली: दुनियाभर में जानवरों के लिए काम करने वाली गैर-सरकारी संस्थान PETA ने सरकार से देश में वेट मार्केट को तत्काल बंद करने की मांग की है। पीपुल्स ऑफ द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए देश में चल रहे वेट मार्केट को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। साथ ही संस्था ने यह भी आशंका जताई है कि अगर वेट मार्केट को बंद नहीं किया गया तो भारत में इन अवैध वेट मार्केट से नई महामारी फैल सकती है।

यह भी पढ़ें: सुशांत पर बड़ी खबर: संजय लीला भंसाली की मुसीबत बढ़ी, पहुंचे पुलिस स्टेशन

देश में चल रहे वेट मार्केट को तुरंत बंद किया जाए

PETA ने भारत में चल रहे वेट मार्केट्स की वीडियो जारी करते हुए कहा कि देश में चल रहे इन वेट मार्केट को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। पेटा ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में ये बाजार अवैध रूप से चल रहे हैं। कुत्तों की हत्या की जा रही है और उनका मांस बेचा जा रहा है जो कि वाइल्ड लाइफ प्रिवेंशन एक्ट 1972, प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स एक्ट 1960 और द फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 का सीधा उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें: विकास के तबतोड़ खुलासे: सामने आया BJP विधायकों का नाम, मचा हड़कंप

चीन में भी वेट मार्केट से फैली हैं कई बीमारियां

PETA ने बताया कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल, नागालैंड और मणिपुर में भी ये बाजार चल रहे हैं। पेटा ने कहा कि इस समय कोरोना वायरस की महामारी तेजी से फैली हुई है। चीन के वेट मार्केट से ही कोविड-19 का संक्रमण इंसानों में फैला था। चीन से कई बार ऐसी कई बीमारियां सुअरों और अन्य जंगली जीवों के चलते इंसानों में फैली हैं। इसलिए वेट बाजारों को तत्काल बंद किया जाए।

यह भी पढ़ें: कानपुर कांड खुलासा: सीओ ने अधिकारियों को बताई थी ये बात, रुक जाता हत्याकांड

हो सकता है कि अगला वायरस इन्हीं वेट मार्केट से फैले

पेटा इंडिया की वेगर आउटरीच कॉर्डिनेटर डॉ. किरण आहूजा ने कहा कि अगर इसी तरह गंदगी से भरे ये वेट मार्केट चलते रहे तो हो सकता है कि अगला वायरस यहीं कहीं से इंसानों में फैल जाए। उन्होंने बताया कि चीन के जंगली जीवों के वेट मार्केट से ही स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, सार्स और अब कोरोना वायरस जैसे बीमारियां फैली हैं। इन सब की वजह से इंसानों को ही परेशानियां उठानी पड़ी है। इसलिए ऐसे बाजारों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। जीवों की हत्या रोकी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से हाहाकार: सड़क पर तैर रहीं गाड़ियां, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

पेटा ने इन विभाग को लिखा पत्र

पेटा ने ऐसे बाजारों को बंद करने की अपील करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, एनिमल हसबेंडरी, डेयरी और मछली पालन विभाग को पत्र लिखा है। आपको बता दें कि हाल ही में नागालैंड में सरकार ने वाणिज्यिक आयात (commercial import) और कुत्तों के व्यापार (trade of dogs) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अब कुत्तों के बाजार के साथ-साथ उनके मीट, या फिर कच्चे हो या फिर पके, की बिक्री पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें: रिलायंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय कंपनी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story