×

राजनाथ सिंह ने की दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री से बातचीत, इस पर हुई चर्चा

चीन से सीमा पर जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को साउथ कोरिया के अपने समकक्ष जियोंग क्येओंग-दू से फोन पर बातचीत की।

Shreya
Published on: 10 July 2020 1:21 PM
राजनाथ सिंह ने की दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री से बातचीत, इस पर हुई चर्चा
X

नई दिल्ली: चीन से सीमा पर जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को साउथ कोरिया के अपने समकक्ष जियोंग क्येओंग-दू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रक्षा सहयोग के अलावा दूसरे द्विपक्षीय समझौतों पर भी चर्चा की और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर बल दिया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है। बता दें कि साउथ कोरिया बीते कई सालों से भारत के लिए अस्त्रों और सैन्य उपकरणों का बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा है।

यह भी पढ़ें: नोएडा से बड़ी खबर: 62 में से बिका सिर्फ एक भूखंड, ढाई करोड़ का मिला राजस्व

रक्षा अनुबंधों को लेकर विस्‍तार से हुई बातचीत

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री से सेनाओं के बीच अलग-अलग स्‍तर पर जारी रक्षा अनुबंधों को लेकर भी विस्‍तार से चर्चा की है। दोनों मंत्रियों के बीच यह बातचीत भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच हुई है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों के बीच इस बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठा या नहीं।



यह भी पढ़ें: विकास दुबे एंकाउंटर: मार गिराने पर सैंड आर्टिस्ट का सैल्यूट, हर कोई देखता रह गया

रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई

इस वार्ता के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए लिखा कि हमने विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा की और भारत और आरओके के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके अलावा भारत और RoK के बीच रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी सहयोग के क्षेत्र में हुए समझौतों को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान साझा सुरक्षा हितों के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।



यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटर: कांग्रेस ने उठाए सवाल, शिवसेना बोली ना बहाएं आंसू

कोरोना वायरस पर भी फोन पर हुई चर्चा

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी बताया है कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच कोरोना वायरस महामारी पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि COVID-19 महामारी से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के बारे में कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जियोंग क्यॉन्ग-डू से फोन पर बात की। हमने महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में आपसी सहयोग पर चर्चा की। दोनों देश महामारी से उत्पन्न जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।



यह भी पढ़ें: 15 दिन लॉकडाउन: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या खुला-क्या बंद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!