×

अब हारेगा चीन: भारत-अमेरिका का दमदार प्लान, नौसेना को देख हिले चीनी राष्ट्रपति

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद शुरू होने के बाद से ही अमेरिका खुलेआम भारत का साथ देते आया है। अब बार फिर से भारत और अमेरिका साथ आए हैं, जिससे चीन की परेशानी बढ़ सकती है।

Shreya
Published on: 22 July 2020 6:04 AM GMT
अब हारेगा चीन: भारत-अमेरिका का दमदार प्लान, नौसेना को देख हिले चीनी राष्ट्रपति
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद शुरू होने के बाद से ही अमेरिका खुलेआम भारत का साथ देते आया है। अब बार फिर से भारत और अमेरिका साथ आए हैं, जिससे चीन की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, सोमवार को हिंद महासागर में अमेरिकी नौसेना (US Navy) ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस युद्धाभ्यास की खास बात यह है कि इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में अमेरिकी नौसेना का निमित्ज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भी हिस्सा ले रहा है।

अकेले अपने दम पर कई देशों को बर्बाद कर सकता है निमित्ज

बता दें कि निमित्ज अकेले अपने दम पर कई देशों को बर्बाद करने की ताकत रखता है। परमाणु शक्ति से चलने वाले इस एयरक्राफ्ट कैरियर को अमेरिकी नौसेना में बहुत ताकतवर माना जाता है। घातक हथियारों से लैस निमित्ज अकेले दम पर ही कई देशों को बर्बाद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा कदम, लोगों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए शुरू की तैयारी

चीन के लिए एक कड़ा संदेश

अमेरिकी नौसेना और भारतीय नौसेना का ये संयुक्त युद्धाभ्यास चीन के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज को हिंद महासागर में भेजकर ड्रैगन को कड़ी चेतावनी दे दी है। बता दें कि भारत के साथ-साथ अमेरिका भी चीन के अतिवाद से परेशान हो चुका है और यूएस ने चीन को कड़ा सबक देना चाहता है और अपने बयानों से अमेरिका ने इस ओर इशारा भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: ईद-उल-अज़हा पर कोरोना का साया, बकरीद मनाने के तरीके पर बंटे मुस्लिम धर्मगुरु

अमेरिका ने हिन्द महासागर तक बढ़ाई अपनी गश्त

इसके साथ ही अब चीन और भारत के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका ने हिंद महासागर में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त नौसेना अभ्यास शुरू करके चीन को इसके लिए इशारा भी कर दिया है। बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच साउथ चाइना सी पर भी तनाव जारी है। और अब अमेरिका ने हिन्द महासागर तक अपनी गश्त बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: भारत लाया मिसाइल: थर-थर कांपे दुश्मन देश, एक निशाने में सब खत्म

अमेरिकी नौसेना का बेहद ताकतवर युद्धतोप है निमित्ज

अगर यूएसएस निमित्ज की बात की जाए तो यह बहुत ही शक्ति शाली युद्धपोत माना जाता है। सबसे ज्यादा घातक हथियारों से लैस यह विमानवाहकक युद्धपोत अमेरिकी नौसेना में बहुत ताकतवर माना जाता है। कहते हैं कि इस पर परमाणु हथियारों के साथ ही अत्याधुनिक सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमानों की भी तैनाती है।

भारत ने LAC पर निगरानी के लिए तैनात किया लड़ाकू विमान

वहीं दूसरी ओर लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव के बाद चीनी सेना ने सैनिकों के साथ ही तोपों और लड़ाकू विमानों की तैनाती बढ़ा दी है। हालांकि भारत भी अपनी सीमा की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखना चाहता। ऐसे में अब भारतीय नौसेना के पनडुब्बी रोधी पी-8आई लड़ाकू विमान को भी एलएसी पर निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर किया था आत्मदाह का प्रयास, आज तोड़ दिया दम

नौसेना का पनडुब्बी रोधी P-8 I लड़ाकू विमान लद्दाख में तैनात

इंडियन नेवी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर निगरानी को लेकर सतर्क है। ऐसे में नौसेना ने पोसाइडन 8-आई पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान एलएसी के पास तैनात किया है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि भारत जल्द ही ‘मिग-29 K’ लड़ाकू विमानों को भी सीमा पर अहम ठिकानों पर तैनात करेगा।

बताया गया कि नौसेना अपने मिग-29 K लड़ाकू विमानों को लद्दाख के उत्तरी सेक्टर में ऑपरेशनल भूमिकाओं के लिए तैनात करने जा रही है। ऐसे में नौसेना के विमानों को भारतीय वायु सेना के बेसों पर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सरकार की बड़ी राहत: IT-BPO कंपनियों पर बड़ा एलान, वर्क फ्रॉम होम पर कही ये बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story