×

तबाही की बारिश: इन राज्यों में मचा हाहाकर, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में बारिश अपना कहर बरपा रही है। बिहार के करीब दस जिले बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। बाढ़ के चलते लोग बेघर होकर सड़कों पर आ गए हैं।

Shreya
Published on: 10 Aug 2020 5:14 AM GMT
तबाही की बारिश: इन राज्यों में मचा हाहाकर, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
Monsoon Update

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम ने करवट ली। रविवार को हुई बारिश के बाद राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को भी मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के दिल्ली रीजन के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून उत्तर दिशा की ओर शिफ्ट हो रहा है और बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहेगा।

मौसमी दशाओं का देखने को मिलेगा असर

कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस दौरान अरब सागर से आने वाली दक्षिणी पश्चिमी हवाएं और बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पुरवा हवाएं दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरिणाया और पश्चिमी यूपी में सक्रिय रहेंगी। इस बीच मध्य प्रदेश व उसके सीमावर्ती इलाके में चक्रवाती हवाएं चलेंगी। इन मौसमी दशाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में बारिश के तौर पर देखने को मिलेगा। यहां एक या दो बार भारी बारिश होने के बाद दिल्ली में मध्यम बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: Whatsapp में आ रहे ये गजब के फीचर्स, इनके बारे में यहां जानिए सबकुछ

Rain Alert

बुधवार तक इन राज्यों में होगी बारिश

बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर में औसत से भारी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: पायलट खेमे की वापसी के दरवाजे बंद हो, विधायक दल की बैठक में उठी ये मांग

Rain in Delhi-NCR

बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट

रविवार को हुई बारिश की वजह से दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान कम हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सफदरजंग, द्वारका और बहादुरगढ़ क्षेत्रों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, यहां एक मिमी बारिश दर्ज की गई, रिज और लोधी रोड ने क्रमश: 7 और 1.6 मिमी बारिश दर्ज की। बारिश से तापमान गिर कर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

यह भी पढ़ें: पाक से लौटे हिंदू परिवार के 11 लोगों की हत्या: चौंकाने वाला खुलासा, इसने सबको मारा

Bihar Flood

बिहार में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लाखों लोग

जहां राजधानी में हुई हल्की और मध्यम दर्ज की बारिश से लोगों को राहत मिली है तो वहीं पर कई राज्यों में हो रही भीषण बारिश की वजह से लोगों की जिंदगियां अस्त व्यस्त हो चुकी हैं। इनमें से ही एक राज्य है बिहार। जहां पर बारिश अपना कहर बरपा रही है। बिहार के करीब दस जिले बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। बाढ़ के चलते लोग बेघर होकर सड़कों पर आ गए हैं। वहीं अब लोगों का धैर्य भी खत्म होने लगा है। छपरा में बाढ़ से बेघर हुए लोगों का एकमात्र सहारा कम्युनिटी किचन भी चार दिन बाद बंद करने का महिलाओं ने जबरदस्त विरोध किया।

यह भी पढ़ें: IPL 2020: स्पॉन्सरशिप की रेस में शामिल बाबा रामदेव, पतंजलि लगाएगी बोली

छत्तीसगढ़ में टूटा दस साल का रिकॉर्ड

वहीं छत्तीसगढ़ के चतरा में दो घंटे की बारिश में बीते दस सालों का रिकॉर्ड टूट गया। इस दौरान सड़कों पर चार फीट पानी भर गया और कई कच्चे मकान बारिश की पानी के साथ ढह गए। लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया, जिसे पंप के सहारे निकाला गया। वहीं जबलपुर के कई इलाकों में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है। यहां मां नर्मदा मंदिर पूरी तरह डूब चुका है।

यह भी पढ़ें: 1000 मौतें! 24 घंटों में विकराल हुआ कोरोना, देश मे मचा कोहराम, ये राज्य सुरक्षित

Kerala weather

केरल में मौसम का कहर

केरल में भी मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। यहां इडुक्की में भूसख्लन से लेकर बारिश और बाढ़ की वजह से हजारों लोगों की जिंदगी पर खतरा आन पड़ा है। कई जिले बाढ़ग्रस्त हैं। यहां पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। गांव, शहर और कस्बे में बाढ़ का पानी घुसता जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिन राज्य के लिए मुसीबत से भरे रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती से ED की पूछताछ, इन सवालों के देने होंगे जवाब

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story