×

तूफान के बाद अब नयी आपदा पानी ने मचाई तबाही, त्राहि त्राहि

चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के महाराष्ट्र के समुद्र तट से टकराने के बाद मौसम ने अपना मिजाज बदला है। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

Shreya
Published on: 4 Jun 2020 5:40 AM GMT
तूफान के बाद अब नयी आपदा पानी ने मचाई तबाही, त्राहि त्राहि
X

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के महाराष्ट्र के समुद्र तट से टकराने के बाद मौसम ने अपना मिजाज बदला है। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में भी दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। निसर्ग के चलते महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बुधवार को भारी बारिश देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: BJP नेता के भाई ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, नेताओं का लगा जमावड़ा

शिमला में जारी रहेगी बर्फबारी

साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी इलाके वाले राज्यों मे भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इधर, शिमला में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और वहां बर्फबारी का माहौल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि यहां पर अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलो में हल्की बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में सात जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश में छह जून तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

यह भी पढ़ें: प्राइवेट अस्पतालों के लिए निर्देश जारी, कोरोना संकट में ऐसे देंगे सरकार का साथ

महाराष्ट्र के कई जिलो में शुरू हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में आज यानि गुरूवार की शाम तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। बता दें कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

दिल्ली में बदला मौसम, गर्मी से थोड़ी राहत

वहीं अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में दस जून तक लोगों को लू से राहत मिलेगी। इसकी वजह ये है कि बुधवार से दक्षिण-पश्चिमी आ रही हवाएं दिल्ली-एनसीआर में थोड़ी ठंडक ला रही हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

यह भी पढ़ें: CM योगी का प्लेन: जिसे इस जंग में सौंप दिया, बनाया ये नया प्लान

गुजरात में बाढ़ से परेशान हुए लोग

वहीं निसर्ग के चलते गुजरात के नागांव, होजई, गोलपाड़ा और कछार जिलों में तकरीबन एक लाख 45 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गुजरात का गोलपाड़ा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहा पर करीब 1 लाख 16 हजार लोग बाढ़ से ग्रस्त हैं। इसके अलावा होजई में 22 हजार 500 से अधिक और नागांव में 5 हजार 650 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। साथ ही वर्तमान में 22 हजार 718 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की या उससे भी कम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आंधी ने दस्तक दी। मौसम विभाग की माने तो गुरूवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान कम रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में प्रेमी जोड़े का मिलना मुश्किल, मदद के लिए पुलिस ने उठाया ये कदम

राजस्थान के कुछ हिस्सो में हो सकती है बारिश

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले तीन दिनों में राज्य के कई स्थानों में बारिश हो सकती है।

बिहार के लिए भी जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के लिए भी अलर्ट जारी किया है। बिहार में चार से छह जून तक बादल गरजने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं झारखंड पर भी बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के दबाव का असर दिखेगा। झारखंड में 5 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आज का दिन अहम, दर्ज होंगे 32 आरोपियों के बयान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story