×

'जनता कर्फ्यू' का ऐसा असर: जानें, क्या होगा खुला और क्या रहेगा बंद...

कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत के प्रधानमन्त्री ने 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया है। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता का खुद के लिए कर्फ्यू होगा। इस दौरान लोगों से अपने घरों से न निकलने की अपील की गयी है।

Shivani Awasthi
Published on: 21 March 2020 5:01 AM GMT
जनता कर्फ्यू का ऐसा असर: जानें, क्या होगा खुला और क्या रहेगा बंद...
X

लखनऊ: कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत के प्रधानमन्त्री ने 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया है। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता का खुद के लिए कर्फ्यू होगा। इस दौरान लोगों से अपने घरों से न निकलने की अपील की गयी है। हालाँकि कर्फ्यू के नाम से ही लोग थोडा डर गये हैं। दरअसल, कर्फ्यू के मद्देनजर भारत में लगभग सबकुछ बंद होने की खबरों से लोग परेशान हैं। लेकिन घबराने की बात नहीं हैं। 'जनता कर्फ्यू' भले ही आपके एक दिन को प्रभावित करेगा लेकिन ये जानलेवा वायरस से निपटने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में जान लें कि रविवार यानि जनता कर्फ्यू के दौरान क्या बंद होगा और क्या खुला रहेगा?

जनता कर्फ्यू में बंद रहेगा ये सब:

ट्रेनें रद्द:

भारतीय रेलवे ने भी 22 मार्च को पूरे देश में ट्रेनबंदी का ऐलान किया है। रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि 21/22 मार्च की आधी रात यानी ठीक 12 बजे से 22 मार्च की देर रात 10 बजे तक, 22 घंटे कोई भी यात्री ट्रेन नहीं चलेगी। दिल्ली और लखनऊ मेट्रो को भी एक दिन के लिए बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: जनता कर्फ्यू से पहले देश में ऐसा नजारा, मरीजों का आंकड़ा हुआ 255

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रविवार तड़के थम जाएंगी। सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बहुत कम कर दी जाएंगी।

कोरोना वायरस की वजह से भारतीय रेलवे अब तक 245 ट्रेनों को रद्द कर चुका है।

मेट्रो बंद:

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने रविवार को मेट्रो परिचालन बंद रखने का फैसला किया है।

राजस्थान के जयपुर में भी 22 मार्च तक मेट्रो का परिचालन बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जानें क्या है सिटी लॉकडाउन: आखिर कोरोना के डर से क्यों किया जा रहा ऐसा

लखनऊ मेट्रो भी एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू के दौरान बंद रहेगी।

सभी अन्तराष्ट्रीय उड़ाने रद्द:

दिल्ली से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालनों पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

भारत सरकार द्वारा जारी की गई सलाह के अनुसार, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालनों को अस्थायी रूप से 22 मार्च 29 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बहुत महंगी है कोरोना की जांच, सिर्फ टेस्ट के देने होंगे इतने पैसे

गो-एयर ने रविवार को अपनी सारी घरेलू उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। दूसरी ओर इडिगो की सिर्फ 40% फ्लाइट्स उड़ान भरेगी।

बाजारें बंद:

रविवार को दिल्ली के सभी छोटे- बड़े बाजार बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी 28 औद्योगिक क्षेत्रों की लगभग 5 लाख फैक्ट्रियां और होटल, रेस्टोरेन्ट्स , ट्रान्सपोर्ट आदि भी बंद रहेंगे। कई अन्य राजों में भी बाजारों को बंद किया जाएगा।

क्या खुला रहेगा:

वैसे तो सभी ट्रेनों को एक दिन के लिए रद्द कर दिया गया है हालंकि लंबी दूरी की ट्रेनों और इंटरसिटी ट्रेन तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगी। इस दौरान स्टेशन पर रुकने वाले यात्रियों के लिए पेयजल, खानपान की व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: कोरोना: UP में सभी मॉल बंद,ये तीन शहर होंगे सैनिटाइज, राष्ट्रपति कोविंद कराएंगे जांच

निजी वाहनों, सरकारी वाहनों और अस्पतालों में किराए पर लिए गए वाहनों पर कोई रोक नहीं होगी।

अस्पताल खुले रहेंगे। कोई ऑपरेशन नहीं होगा। हालाँकि रोज की तरह सामान्य मरीजों को नहीं देखा जाएगा। जरुरी केस ही लिए जायेंगे।

मेडिकल स्टोर, राशन आदि की दुकानें खुली रहेंगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story