×

महिलाओं की गंभीर ​बीमारी को करेगा दूर ये सुपरफूड

अगर शरीर में जरुरी पोषक तत्व न हो तो शरीर में कमजोरी और सुस्ती आ सकती है। जरुरी विटामिन और प्रोटीन के अभाव में शरीर को कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं।

Shreya
Published on: 29 Nov 2019 8:03 AM GMT
महिलाओं की गंभीर ​बीमारी को करेगा दूर ये सुपरफूड
X
महिलाओं की गंभीर ​बीमारी को करेगा दूर ये सुपरफूड

शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरुरत होती है। अगर शरीर में जरुरी पोषक तत्व न हो तो शरीर में कमजोरी और सुस्ती आ सकती है। जरुरी विटामिन और प्रोटीन के अभाव में शरीर को कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। 2017 के आंकड़े ये बताते हैं कि, 50 फीसदी भारतीय महिलाएं एनीमिक हैं। यानि कि उनमें आयरन की कमी है, जिसे एनीमिया भी कहा जाता है। एनीमिया आपके खून में आयरन की कमी के कारण होता है। तो आज हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फेसबुक और गूगल के बिजनेस मॉडल पर सवाल

सबसे पहले जानते हैं कि एनीमिया क्या होता है। दरअसल, एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जहां पर व्यक्ति के शरीर में खून में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। जिसकी वजह से लाल रक्त कोशिकाओं की ऑक्सीजन-वहन क्षमता कम हो जाती है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और साथ ही इससे जान जाने का भी खतरा रहता है।

एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) के मुताबिक, वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन करीब 8.7 मिलीग्राम आयरन की जरुरत होती है, जबकि वयस्क महिलाओं में ये मात्रा 14.8 मिलीग्राम होती है। लेकिन 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में ये जरुरत 8.7 मिलीग्राम हो जाती है।

यह भी पढ़ें: गोल्ड का इस्लामिक स्टेट और अलकायदा कनेक्शन

ये हैं लक्षण-

अधिक थकान महसूस होना

त्वचा का पीला पड़ना

सांस की कमी

पैल्पिटेशन

आयरन की कमी को दूर करेंगे ये सुपरफूड

कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनके सेवन से आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) के मुताबिक, केल और हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है और ये आयरन का प्रमुख स्त्रोत होते हैं। इनके सेवन से आपके शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। 100 ग्राम केल में लगभग 1.5 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा अनाज, दाल, बीन्स, बीज, नट्स, और सूखे मेवे में भी आयरन भरपूर मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें: पुरुष ‘पोस्टर ब्वॉय’, नसबंदी का दारोमदार महिलाओं पर

आयरन की कमी होने पर न खाएं ये चीजें

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी दूध, चाय, कॉफी और डेयरी प्रोडेक्ट के अधिक सेवन से हुई है तो आपको इन चीजों का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद बंद कर देनी चाहिए। आयरन की कमी होने पर फाइटिक एसिड की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें साबुत अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: गोडसे पर संग्राम: साध्वी प्रज्ञा ने संसद में मांगी माफी, राहुल गांधी पर बोला हमला

Shreya

Shreya

Next Story