×

कंगना रनौत मुंबई में हुई बैन? गृह मंत्री बोले- महाराष्ट्र में रहने का हक नहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद शिवसेना उनके खिलाफ हो गयी।

Shivani
Published on: 5 Sep 2020 6:06 AM GMT
कंगना रनौत मुंबई में हुई बैन? गृह मंत्री बोले- महाराष्ट्र में रहने का हक नहीं
X
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद शिवसेना उनके खिलाफ हो गयी।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद शिवसेना उनके खिलाफ हो गयी। उन्हें महाराष्ट्र आने से मना करने की बात कही जा रही है। वहीं कंगना ने भी डंके की चोट पर कहा है कि वह 9 सितंबर को मुंबई मौत रही हैं, जिसमे दम है वो रोक कर दिखाए।

कंगना ने किया था मुंबई पुलिस के खिलाफ ट्वीट

दरअसल, कंगना रनौत इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस में खुल कर उद्धव सरकार और मुंबई पुलिस के काम पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं और वे असुरक्षित महसूस करती है।



ये भी पढ़ेंः जमीन से निकला मंदिर! काशी नागरी में हुआ ऐसा चमत्कार, संत समाज ने की ये मांग

संजय राउत ने मुंबई आने से किया मना

उनके इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने जवाब देते हुए कहा कि कंगना को अगर मुंबई पुलिस से डर लगता है तो वो मुंबई ना आएं। संजय राउत के मुंबई न आने वाले बयान पर कंगना भड़क गयी और ट्वीट किया, "संजय राउत ने मुझे खुले में धमकी दी है और मुंबई नहीं आने को कहा है, मुंबई की गलियों में आज़ादी ग्रैफिटी और अब खुली धमकी, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी फ़ीलिंग क्यों दे रहा है?"



मुंबई की तुलना PoK से करने पर विवाद बढ़ा

मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने के बाद विवाद खड़ा हो गया। महाराष्ट्र के गृहमंत्री भी कंगना के साथ जुबानी जंग में भिड़ गए। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कंगना के बयान को आड़े हाथो लेते हुए कह दिया कि कंगना को मुंबई में आने का हक नहीं।

ये भी पढ़ेंः रिया का भाई गिरफ्तार! किया बड़ा खुलासा, बहन को देता था ड्रग्स

गृह मंत्री अनिल देशमुख बोले- कंगना को मुंबई में आने का हक नहीं

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस पर लगाए गए एक अभिनेत्री के आरोपों की कड़ी निंदा करता हूँ। हमारी पुलिस बहादुर है और वो राज्य भर में अपनी ड्यूटी निभाने और क़ानून व्यवस्था का पालन करवाने में सक्षम है। जिसे भी महसूस होता है कि वो यहाँ सुरक्षित नहीं, उसे यहाँ रहने का कोई हक़ नहीं है।'



ये भी पढ़ेंः शोविक-मिरांडा खोलेंगे रिया की पोल, आज कोर्ट में पेशी, हो सकती है गिफ्तारी

महाराष्ट्र किसी के बाप का नहीं :

इसके बाद तो कंगना ने शिवसेना, गृह मंत्री अनिल देशमुख और संजय राउत को खुला चैलेन्ज दे दिया कि वे 9 सितंबर को मुंबई आ रही है, जिसमे दम हो वो रोक ले। इतना ही नहीं उन्होंने महाराष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को भी स्पष्ट करते हुए कहा कि वे मराठा है और किसी से डरती नहीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पर कहती हूँ हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?’



ये भी पढ़ेंः चीनी सेना ने भारतीयों को किया अगवा! दहशत में लोग, MLA ने PMO को दी जानकारी

इनसे पूछो, क्या किया है महाराष्ट्र के लिए ?

अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, इनकी औक़ात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फ़िल्म मराठा प्राइड पे बनाई हो,मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करीयर को दाओ पर लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फ़िल्म बनाई। आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र के लिए ?



कंगना पहली एक्टर- डायरेक्टर, जिन्होने शिवाजी और रानी लक्ष्मी बाई को स्क्रीन पर उतारा

इसके अलावा कंगना ने माना कि लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में अपने विरोधियों को चापलूस बताते हुए कंगना ने कहा, ‘जो भी चापलूस इस समय महाराष्ट्र की ओर अपना प्यार दिखा रहा है, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि मैं पहली एक्टर और डायरेक्टर हूं जो मराठा सम्मान शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मी बाई को स्क्रीन पर लेकर आई थी। लेकिन उस समय इन्ही लोगों के विरोध का मैंने सामना किया था।’



देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story