×

कारगिल युद्ध: वो दिन जो कभी नहीं भूलेगा भारत, सेना ने पाकिस्तान के छुड़ाए थे पसीने

कारगिल युद्ध के 21 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध में हराकर कारगिल में तिरंगा फहराया था।

Shreya
Published on: 26 July 2020 7:50 AM GMT
कारगिल युद्ध: वो दिन जो कभी नहीं भूलेगा भारत, सेना ने पाकिस्तान के छुड़ाए थे पसीने
X
Kargil Vijay Diwas

नई दिल्ली: कारगिल युद्ध के 21 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध में हराकर कारगिल में तिरंगा फहराया था। तब से हर साल इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 21 साल पहले पहले 26 जुलाई 1999 को ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कारगिल की पहाड़ियों से मार भगाया था।

इस जंग में 527 भारतीय जवान हुए थे शहीद

1998 की सर्दियों में ही कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर पाकिस्‍तानी घुसपैठियों ने कब्‍जा कर लिया था। 1999 की गर्मियों की शुरुआत में जब सेना को पता चला तो सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में 527 भारतीय जवान शहीद हुए थे और 1363 जवान बुरी तरह घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: देश में ‘दिल्ली मॉडल’ अपनाने की तैयारी, कल होगी अहम बैठक

जान की बाजी लगाते हुए पाकिस्तान सेना से लिया लोहा

कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए पाकिस्तान सेना से लोहा लिया था। कारगिल युद्ध भारत के लिए आन-बान और शान की लड़ाई थी। जिसमें हर एक सैनिक ने पाकिस्तान को भारत के सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। पाकिस्तान ये मानने को तैयार ही नहीं था उसके सैनिकों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया है।

यह भी पढ़ें: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दुश्मनों को मार भगाना सबसे बड़ी थी चुनौती

वहीं दूसरी ओर हथियारों से लैस पाकिस्तानी सैनिक वहां चौकियां तक बना चुके थे। लेकिन भारतीय सेना भी कहां हार मानने वाली थी। जिन चोटियों पर कब्जा किया हुआ था, वहां से पाकिस्तान के सैनिकों को मार भगाना सेना के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन हौसला ना हारते हुए सेना ने दुश्मनों का डट कर सामना किया।

यह भी पढ़ें: तूफान मचाएगा तबाही: चक्रवात ‘हन्ना’ ने धारण किया विकराल रूप, जारी हाई-अलर्ट़

Kargil Vijay Diwas 2020

कारगिल की चोटी पर तिरंगा

दुश्मनों की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग हो रही थी। कई सैनिकों ने इसमें अपनी जान भी गंवा दी। इधर से भारत की तरफ से भी दुश्मनों के खिलाफ जवाबी फायरिंग में कोई कमी नहीं हुई। सेना का हौसला देख पाकिस्तानी फौजियों के हौसले पस्त होने लगे और वो अपने हथियारों को छोड़ भाग खड़े हुए। वहीं अपना मिशन पूरा करने के बाद भारत ने कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराया था।

यह भी पढ़ें: स्पेस में बढ़ा वॉर का खतरा: रूस-चीन से खतरे के बीच, ब्रिटेन ने शुरू की इसकी तैयारी

युद्ध से पता चल गया कितनी कमजोर है पाकिस्तानी सेना

वहीं कारगिल युद्ध में शामिल हुए जाबांजों का कहना है कि कारगिल युद्ध लड़ने के बाद हमें यह पता चल गया कि पाकिस्तानी सेना बहुत कमजोर है और शायद इसलिए वह सामने से नहीं बल्कि छद्म युद्ध में विश्वास करती है।

यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 10 की विनर बनी ये अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story