×

लविवि धोखाधड़ी: चेक का क्लोन बनाकर करते थे जालसाजी

लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा निधि से फर्जी चेक तैयार कर गबन करने वाले तीन शातिर जालसाजों को हसनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने सुशील कुमार यादव, रोनत गुप्ता और अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, दो

Harsh Pandey
Published on: 7 Aug 2023 3:24 AM GMT
लविवि धोखाधड़ी: चेक का क्लोन बनाकर करते थे जालसाजी
X

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा निधि से फर्जी चेक तैयार कर गबन करने वाले तीन शातिर जालसाजों को हसनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने सुशील कुमार यादव, रोनत गुप्ता और अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, दो मुख्य आरोपी पंकज जैन और मानस पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर हैं।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

दरअसल, लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा निधि खाता से फर्जी चेक तैयार कर 6 फर्मों में चेक लगाकर करोड़ों रुपये का गबन करने के मामले पर 4 अक्टूबर को कुल सचिव एस.के शुक्ला ने हसनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच करने के दौरान पता चला कि 11 चेकों में से मैसर्स दिव्या इलैक्ट्रीकल्स फर्म ने 5 चेक के माध्यम से इंडियन बैंक के खाता से एक करोड़ 9 लाख 83 हजार 935 रूपये निकाले गये हैं।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

इसके बाद पुलिसिया जांच के बाद बिहार, दिल्ली, हरियाणा व मध्यप्रदेश में जानकारी के आधार पर गठित टीमों द्वारा दबिश दी गयी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया...

पुलिस अधिकारी के मुताबिक लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा निधि के खाता से 4 अक्टूबर को फर्जी चेक का इस्तेमाल कर पैसों का गबन किया गया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुशील कुमार मोलरबन्द विस्तार थाना बदरपुर नई दिल्ली नाम से हैं, इनका खाता सेक्टर 37 अमर नगर फरीदाबाद में है।

पूछताछ में बताया कि पंकज जैन उसे दिल्ली में मिला था, वहीं उसकी जान पहचान हो गयी थी। पैसे के लालच में आकर पंकज जैन से मिलकर चेक अपने खाते में भुगतान करा लिया व 10 प्रतिशत लेकर बचा शेष पैसा पंकज जैन को खाते से निकालकर वापस कर दिया था।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

साथ ही पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में उसका कहना है कि पंकज जैन कहां रहता है मैं नहीं जानता और पंकज जैन ने अपने सभी मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए हैं।

वहीं पुलिस ने अमरेन्द्र कुमार बाबा चैक केशरी नगर दानापुर पटना निवासी को गिरफ्तार किया है। जिसने बताया कि वह टैक्सी चलाता था और मानस नाम के व्यक्ति से मिला था और उससे पैसों के लालच में आकर पैसों को अपने खाते में चेक लगाया था, जिसके बाद ही मानस ने 10 प्रतिशत लेकर बचा हुआ पैसा लेकर चला गया। साथ ही उसने बताया कि जिसके बाद वह दोबारा नहीं मिला है।

वहीं पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चेक का क्लोन बनाकर करते थे जालसाजी...

सीओ महानगर सोनम कुमार ने बताया कि फरार मुख्य अभियुक्त पंकज जैन व मानस पुरानी चेकों का क्लोन बनाकर बिचौलियों के माध्यम से छोटे फर्मों के मालिकों को लालच देते हैं और खातों में रकम डलवाकर पांच से दस प्रतिशत उन्हें देकर शेष धनराशि लेकर फरार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

बैंक स्टाफ की भी मिलीभगत...

इसके साथ ही सीओ महानगर ने बताया कि जिन बैंक खातों से पैसा निकला है, उनके कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। गिरोह के तार अन्य प्रदेशों से भी जुड़े नजर आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त बिहार, दिल्ली, हरियाणा व मध्यप्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से भी जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें. ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story