×

सबसे महंगे पति-पत्नी: खरीदा बेशकीमती करवा, कीमत जान खुली रह जाएंगी आंखे

करवाचौथ के मौके पर राजधानी लखनऊ में जमकर सोने और चांदी की शॉपिंग की गई। इस दौरान एक दंपती ने एक बेशकीमती सोने का करवा खरीदा। जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है। 

Shreya
Published on: 4 Nov 2020 11:06 AM GMT
सबसे महंगे पति-पत्नी: खरीदा बेशकीमती करवा, कीमत जान खुली रह जाएंगी आंखे
X
सबसे महंगे पति-पत्नी: खरीदा बेशकीमती करवा, कीमत जान खुली रह जाएंगी आंखे

लखनऊ: आज यानी बुधवार को पूरे देश में करवाचौथ (Karva Chauth 2020) सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज के इस मौके पर औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन जो पूजा होती है, उसमें करवा का काफी महत्व होता है। औरतें अपने मनपसंद का करवा की खरीदारी करती हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दंपती ने बेशकीमती सोने का करवा खरीदा। जिसकी कीमत जान आप चौंक जाएंगे। इस सोने के करवा की कीमत 16 लाख रुपये है।

कई दंपतियों ने सोने और चांदी का खरीदा करवा

वहीं इसके अलावा भी कई दंपतियों ने सोने का करवा खरीदा। वहीं एक अन्य दंपती ने करीब सवा दो किलो का करवा खरीदा, जिसकी कीमत दो लाख रुपये रही। जानकारी के मुताबिक, करवाचौथ के मौके पर इस साल सबसे अधिक कीमत का यहीं करवा बिका है।

यह भी पढ़ें: बाईकर्स की बल्ले-बल्ले: आ गई सबसे दमदार बाइक, फीचर्स जान हो जायेंगे खुश

karvachauth (फोटो- सोशल मीडिया)

साड़ियों से लेकर जेवर की जमकर की शॉपिंग

करवा के अलावा भी करवाचौथ पर कई चीजों की जमकर खरीदारी की गई। करवा के एक दिन पहले यानी मंगलवार को अमीनाबाद, हजरतगंज, भूतनाथ, और चौक में कपड़े, जेवर और अन्य चीजों की जमकर खरीदारी हुई। दिनभर इन मार्केट में महिला और पुरुषों की भीड़ लगी रही। वहीं महिलाएं मार्केट में मेहंदी लगाते हुए भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें: मोदी का शानदार तोहफा: पास हुआ सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, अब होगा फायदा ही फायदा

महिलाओं में मेहंदी लगाने की भी दिखी होड़

राजधानी की मार्केट हजरतगंज, अमीनाबाद और भूतनाथ बाजार समेत शहर के कई अन्य बाजारों में महिलाओं में मेहंदी लगवाने की होड़ दिखी। कई महिलाएं घंटों-घंटों तक मेंहदी रचवाती हुई देखी गईं। इसके अलावा महिलाओं ने जमकर साड़ी की भी शॉपिंग की। भले इस साल कोरोना वायरस का प्रकोप है, लेकिन हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं ने खूब शॉपिंग की। ताकि वो आज के दिन को और यादगार बना सकें।

यह भी पढ़ें: फिर पूनम हुई सनसनी: अश्लील वीडियो पर मचा बवाल, जाना पड़ेगा अब जेल

प्रेग्नेंसी के दौरान पति में भी होते हैं बदलाव, पत्नी के साथ पुरुषों में दिखते हैं ये लक्षण

अब कांपेगी चीनी सेना: आज आएंगे तीन और राफेल लड़ाकू विमान, भारत हुआ ताकतवर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story