उत्तर प्रदेश बना 'हत्या प्रदेश', छात्रों पर लाठीचार्ज मौलिक अधिकारों पर हमला: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘हत्या प्रदेश‘ में पुलिस जनता के लिए सुरक्षा नहीं, हत्या का पर्याय बनकर रह गई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज में यह राजनीति का स्याह पक्ष है जो न सिर्फ अनैतिक है बल्कि जनता के साथ भी धोखा है। भाजपा लोकतंत्र का मखौल

Harsh Pandey
Published on: 18 Aug 2023 11:02 AM
उत्तर प्रदेश बना हत्या प्रदेश, छात्रों पर लाठीचार्ज मौलिक अधिकारों पर हमला: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘हत्या प्रदेश‘ में पुलिस जनता के लिए सुरक्षा नहीं, हत्या का पर्याय बनकर रह गई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज में यह राजनीति का स्याह पक्ष है जो न सिर्फ अनैतिक है बल्कि जनता के साथ भी धोखा है। भाजपा लोकतंत्र का मखौल बनाने पर तुली है।

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

सपा मुखिया ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था के साथ समाज व्यवस्था को भी बर्बाद करके रख दिया है। समय का दुरूपयोग कर भाजपा अपना राजनीतिक स्वार्थ साधन करने में ही लगी रहती है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

भाजपा के समयाकाल में मानवाधिकार आयोग ने फर्जी एनकाउण्टरों पर प्रदेश सरकार को कई नोटिसें दी है। राज्य में हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं बढ़ी है, बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं, नौजवान रोजी-रोटी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। हकीकत में सरकार का हुकुम मानते हुए पुलिस और बेलगाम अपराधी लोगों को ठोक रहे हैं। फर्जी एनकाउण्टर और भाजपा के राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रही अराजकता से जनता त्रस्त है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हापुड़ में प्रदीप तोमर की पुलिस हिरासत में हत्या, झांसी में फर्जी एनकाउंटर में पुष्पेन्द्र यादव की हत्या, बदायूं में ब्रजपाल मौर्य की हिरासत में मौत, इटावा में पत्रकार अजितेश मिश्रा की पत्नी की हत्या और बदायूं में किसान हेम सिंह की आत्महत्या समेत कई उदाहरण दिये।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि सवाल यह है कि इनके अलावा आगे भी ना जाने कितने निर्दोष पुलिस के शिकार बनेंगे और उनके परिजन भाजपा सरकार की अंधी गली में कब तक भटकते रहेंगे?

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

सरकारी विज्ञापनों में कानून व्यवस्था को लेकर खुशहाली के जो दृश्य दिखाए जाते हैं उससे इतर ये बदनुमा हकीकत है जिसे झूठ के पर्दे में ज्यादा दिनों तक छुपाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केवल नोडल अफसर बनाने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के गठन के विरोध और छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के सुरक्षा दल द्वारा लाठीचार्ज को अमानवीय घटना बताते हुए इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया है।

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा दल द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर निर्मम लाठीचार्ज से 16 छात्र घायल हो गए हैं।

सभी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है, उन्होंने कहा कि यह छात्रों और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

सपा मुखिया ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कभी आक्सफोर्ड जैसी प्रतिष्ठा थी। भाजपा सरकार ने उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

यह भी पढ़ें. ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

भाजपा सरकार के हस्तक्षेप के चलते विश्वविद्यालय का प्रशासन पंगु हो गया है और युवा छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता नष्ट होती जा रही है। छात्रसंघ से चिढ़ के पीछे छात्रों को वैचारिक और क्रियात्मक स्तर पर निष्क्रिय बनाना है।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

उन्होंने कहा कि छात्रसंघ के स्थान पर छात्र परिषद का गठन करके इस परिषद को कठपुतली के तौर पर इस्तेमाल का कुत्सित इरादा है, जो अनैतिक है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!