×

कन्नौज: लॉकडाउन में अपनों को लेने दिल्ली रवाना हुईं 35 बसें

दूसरे प्रदेशों में फंसे हजारों लोगों को अपने घर लाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन के फरमान पर यहां से रोडवेज की 35 खाली बसों...

Ashiki
Published on: 29 March 2020 7:16 AM GMT
कन्नौज: लॉकडाउन में अपनों को लेने दिल्ली रवाना हुईं 35 बसें
X

कन्नौज: गैर प्रदेशों में फंसे हजारों लोगों को अपने घर लाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन के फरमान पर यहां से रोडवेज की 35 खाली बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। इन बसों में वहां से लोगों को लाया जाएगा। अपने घरों के लिए दिल्ली, हरियाणा और उसके आसपास के बड़े शहरों से पैदल ही निकल चुके लोगों को लाने के लिए कन्नौज डिपो से 35 बसों को दिल्ली के आनंद विहार रवाना किया गया है।

ये पढ़ें- लॉकडाउन में यहां कर सकते हैं मां दुर्गा के इन मंदिरों का दर्शन, मिलेगा पूरा आशीर्वाद…

भटक रहे लोगों को भेजा कानपुर, छत पर बैठ रवाना

कन्नौज बस स्टैंड के मैनेजर जयवीर प्रसाद ने बताया कि दिल्ली और उसके आसपास से पैदल ही कन्नौज पहुंच चुके लोगों को भी प्रशासन ने राहत मुहैया कराई है। यहां से एक बस को कानपुर के लिए रवाना किया गया है। जो लोग यहां किसी तरह पहुंचे हैं। उन्हें यहां से कानपुर के लिए रवाना किया जा रहा है। बस को रवाना करने की जानकारी पर देखते ही देखते भर गई। अंदर जगह नहीं बची तो लोग बस की छत पर बैठ गए। परेशान लोगों ने बताया कि इस समय मिलने वाली हर मदद उनके लिए काफी है। किसी तरह उन्हें पैदल चलने से राहत मिले।

ये पढ़ें- कोरोना: वायरस से स्पेन की राजकुमारी की मौत, पेरिस में ली अंतिम सांस

राजधानी से खचाखच भरी आ रही बसें

कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन के बाद बड़े शहरों से आ रहे लोगों का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के लिए निकल चुके हैं। कोई पैदल तो कोई साइकिल से ही चल पड़ा है। पैदल चल रहे लोगों को राहत देते हुए उनके लिए बसें भी चलाई जा रही हैं। यहां भी हर अंतराल में ऐसी बसें आ रही आ रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में प्राइवेट बसें भी हैं। यहां पहुंची बसों के स्टाफ ने बताया के उन्हें प्रशासन ने सवारियों को ले जाने को कहा है। दिल्ली से निकली यह बस कानपुर जा रही है। बड़ी संख्या में लोग यहां कन्नौज में भी उतरे। उन्हें यहां छोड़कर बस आगे कानपुर के लिए रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें- कोरोना: अमेरिका में 2 हजार से ज्यादा मौतें, ट्रंप बोले- नहीं क्वारनटीन की ज़रूरत

सीएम योगी के लिए इस कद्दावर नेता ने कही गंदी बात, दर्ज हो गया केस

कोरोना वायरस: दुनिया भर में मरीजों की संख्या 664,924, अब तक 30,848 लोगों की मौत

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को लॉकडाउन के उल्लंघन में किया गया गिरफ्तार, हंगामा

टाटा का बड़ा ऐलान: अब तक की सबसे बड़ी घोषणा, हारेगा कोरोना

Ashiki

Ashiki

Next Story