×

करोड़पति भिखारन का धमाल: निकली 5 मकानों की मालकिन, देखते ही रह गए लोग

भिखारी को लेकर एक बड़ा ही चौका देने वाला वाकया सामने आया है। जीं हां, एक भिखारी के बैंक एकाउंट में 1 करोड़ 42 लाख रूपये जमा होने का किस्सा सामने आया है। ये भिखारी महिला इजिप्ट की रहने वाली है।

Newstrack
Published on: 1 Nov 2020 11:29 AM GMT
करोड़पति भिखारन का धमाल: निकली 5 मकानों की मालकिन, देखते ही रह गए लोग
X
भिखारी को लेकर एक बड़ा ही चौका देने वाला वाकया सामने आया है। जीं हां, एक भिखारी के बैंक एकाउंट में 1 करोड़ 42 लाख रूपये जमा होने का किस्सा सामने आया है।

नई दिल्ली। भिखारी को लेकर एक बड़ा ही चौका देने वाला वाकया सामने आया है। जीं हां, एक भिखारी के बैंक एकाउंट में 1 करोड़ 42 लाख रूपये जमा होने का किस्सा सामने आया है। इसके साथ ही महिला भिखारी के नाम पर पांच मकान हैं, इस बात का भी पता चला है। बताया जा रहा कि भिखारी की उम्र 57 साल है। ये मामला सामने आने के बाद लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई। तो चलिए आपको बताते हैं, कि आखिर पूरा मामला क्या है।

ये भी पढ़ें...धमाकों से हिले मंदिर-मकान: पाकिस्तान ने की दनादन फायरिंग, अब भारत लेगा बदला

ये भी पढ़ें...देश में दौड़ा खतरा: दूसरी लहर से दहशत में आया देश, लोग कर रहे पलायन

भिखारी महिला गिरफ्तार

begger ( फोटो:सोशल मीडिया)

सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, बैंक में करीब डेढ़ करोड़ रुपये रखने वाली ये भिखारी महिला इजिप्ट की रहने वाली है। स्थानीय पुलिस ने भिखारी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ऐसे में स्थानीय अखबार Al Masry Al Youm की रिपोर्ट के अनुसार, महिला भिखारी व्हीलचेयर पर रहा करती थी और खुद को ऐसे दिखाती थी जैसे उसका पैर कट गया हो। इसी दम पर वह इजिप्ट के कई राज्यों में घूम-घूमकर भीख मांगा करती थी।

begger ( फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...कांग्रेस के मजनू नेता: महिलाओं से कर थे छेड़छाड़, बीच सड़क पर जमकर हुई पिटाई

ये भी पढ़ें...निकिता केस: अभी-अभी महापंचायत में बवाल, कई स्थानों पर तोड़फोड़, फोर्स तैनात

ऐसे हुआ खुलासा और सच्चाई बाहर आई

महिला भीख मांगते समय व्हीलचेयर पर रहती थी, लेकिन बचे समय वह अपने पैरों से चलती थी। और तो और ये भी बताया जा रहा है कि जब एक व्यक्ति ने महिला को अपने पैरों से चलते देखा, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ और सच्चाई बाहर आई।

सामने आई जानकारी में बताया गया है कि महिला का नाम नफीसा है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि महिला को कोई भी बीमारी नहीं है। वहीं जांच के दौरान ही भिखारी के दो बैंक अकाउंट में 1 करोड़ 42 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली। साथ ही पांच मकान उसके नाम हैं, ये भी खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ें...पत्थर-लाठियों से हमला: मिर्जापुर से बनाई खौफनाक योजना, निकिता केस में बवाल

ये भी पढ़ें...सपा विधायक का जेल भरो आंदोलन, एसपी ने फोर्स के साथ किया मॉक ड्रिल

Newstrack

Newstrack

Next Story