×

आर्टिकल 370 पर बेबस इमरान खान! अब पार की बेशर्मी की सारी हदें

पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाली चीजों पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाई है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबार निचले स्तर पर थे। भारत ने हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाली चीजों पर 200 पर्सेंट कस्टम ड्यूटी कर दी थी।

Manali Rastogi
Published on: 9 Aug 2019 5:15 AM GMT
इमरान खान
X

इस्लामाबाद: जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 कमजोर होने के बाद पाकिस्तान लगातार किसी न किसी कोशिश में लगा है ताकि वह भारत को परेशान कर सके। पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। ऐसे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। उन्होंने गुरुवार को पाकिस्तानी मीडिया से मुखातिब होते हुए भारत को खरी-खोटी सुनाने की कोशिश की और धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370: PAK को उसी के प्लान में मात देने के लिए भारत ने तैयार की रणनीति

इमरान खान ने कहा कि भारत से पाकिस्तान किसी तरह की कोई जंग नहीं करना चाहता लेकिन युद्ध हुआ तो वो भारत को करारा जवाब देंगे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इमरान खान ने गुरुवार को कुछ सीनियर पत्रकारों से मुलाकात कर उनसे आर्टिकल 370 हटाने पर बात की।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर देश का साथ नहीं दे रही पाकिस्तान की ये बेटी, पढ़ें ये रिपोर्ट

मालूम हो, खान लगातार भारत को धमकी दे रहे हैं। इमरान खान इससे पहले भी कह चुके हैं कि आर्टिकल 370 हटाने के कारण भारत में पुलवामा जैसी घटनाएं होंगी।

पाकिस्तान ने कारोबार बंद करने का लिया फैसला

बता दें, आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार बंद करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के इस कदम से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान पर भारत की निर्भरता न के बराबर है, जबकि पड़ोसी देश रोजमर्रा की जरूरत की तमाम चीजें भारत से मंगाता है।

भारत पर निर्भर है पाकिस्तान

पाकिस्तान प्याज और टमाटर जैसी खाद्य वस्तुओं के अलावा केमिकल्स के लिए भारत पर निर्भर है। जानकारों के मुताबिक, इस फैसले से पाकिस्तान को ही झटका लगेगा। टमाटर और प्याज भारत से जाते हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण बारिश से तबाह हुए केरल के हजारों घर, रेड अलर्ट जारी

जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान का कारोबार इस ट्रेड को रोकने से प्रभावित होगा। वे बताते हैं कि लॉन्ग टर्म की बात हो या फिर शॉर्ट टर्म की इस फैसले से पाकिस्तान को ही होगा नुकसान। पाकिस्तान टमाटर और प्याज तक के लिए भारत पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370 हटने के बाद J&K में जगी अमन की आशा, वायरल हुई तस्वीर

पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाली चीजों पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाई है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबार निचले स्तर पर थे। भारत ने हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाली चीजों पर 200 पर्सेंट कस्टम ड्यूटी कर दी थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री के डॉटा के मुताबिक इस फैसले के चलते पाक से होने वाले आयात में 92 पर्सेंट की गिरावट आई थी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story