Bihar News: बिहार में पाकिस्तान की महिला को किया गिरफ्तार, नेपाल जाने की फिराक में थी

Bihar News Today: बिहार के किशनगंज से एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला नेपाल जाने की फिराक में थी।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-02 17:30 GMT

पाकिस्तान की महिला को किया गिरफ्तार

Bihar News Today: बिहार के किशनगंज से एक पाकिस्तानी महिला (Pakistani woman) को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला नेपाल जाने की फिराक में थी। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और बिहार पुलिस की टीम ने छापेमारी कर महिला को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो वह संदिग्ध प्रतीत हुई। उसके बाद उसे थाने लाया गया।

महिला बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रही थी: पुलिस

पुलिस का कहना है कि महिला बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर दल बल के साथ छापेमारी की गई। और महिला को जिले के गलगलिया बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के क्रम में महिला अपना बयान बार-बार बदल रही थी। महिला कर्मियों की उपस्थिति में पाकिस्तान की महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है

पाकिस्तान की महिला ने अमेरिका के कैलिफोर्निया की नागरिकता ले ली है: किशनगंज एसपी

मामले में किशनगंज एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि यह महिला पाकिस्तान की रहने वाली है। लेकिन महिला ने अमेरिका के कैलिफोर्निया की नागरिकता ले ली है। एसपी ने बताया कि महिला का वीजा समाप्त हो गया है। एसपी ने बताया कि कोलकाता स्थित यूएस दूतावास सहित अन्य स्थानों पर सूचना भेजी जा रही है। महिला का नाम फरीदा मालिक है।

इस मामले की जानकारी खुफिया एजेंसी को भी दी गई है: SP

एसपी का कहना है कि इस मामले की जानकारी खुफिया एजेंसी को भी दे दी गई है। गृह मंत्रालय के संज्ञान में भी यह मामला आ गया है। पुलिस हर मामले से इसकी जांच कर रही है। हां महिला का कहना है कि वह बेकसूर है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा। फिलहाल सुरक्षा कारणों को देखते हुए महिला से क्या बातचीत हुई इसका खुलासा नहीं किया जा सकता है।

एसपी डॉक्टर इनामुल हक ने बॉर्डर पर बढ़ा दी चौकसी

वहीं एसपी डॉक्टर इनामुल हक ने बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। बिहार-बंगाल, बिहार-नेपाल और बिहार- बांग्लादेश बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर पर हर एक शख्स की तलाशी ली जा रही है।

Tags:    

Similar News